{"_id":"695aa9cc1f4cf0d2eb0b8c7a","slug":"venezuela-military-backs-vp-delcy-rodriguez-interim-president-post-maduro-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेनेजुएला: सेना ने उपराष्ट्रपति रोड्रिगेज को कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में दी मान्यता; जनता से की ये अपील","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वेनेजुएला: सेना ने उपराष्ट्रपति रोड्रिगेज को कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में दी मान्यता; जनता से की ये अपील
Sun, 04 Jan 2026 11:26 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:26 PM IST
सार
वेनेजुएला की सेना ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को 90 दिनों के लिए कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाने के फैसले का समर्थन किया। पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लेने के बाद अमेरिका ले जाया गया है, ताकि मुकदमों का सामना कराया जा सके। रक्षा मंत्री ने देशवासियों से सामान्य जीवन में लौटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
डेल्सी रोड्रिगेज
- फोटो : एक्स/ डेल्सी रोड्रिगेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेनेजुएला की सेना ने रविवार को उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दी। यह घोषणा तब की गई है, जब एक सैन्य अभियान के बाद पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़कर मुकदमे का सामना करने के लिए अमेरिका ले जाया गया है।
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, रक्षा मंत्री व्लादिमीर पैड्रीनो ने एक बयान जारी कर सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का समर्थन किया, जिसमें रोड्रिगेज को नब्बे दिनों के लिए कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने देशवासियों से सामान्य जीवन में लौटने और आर्थिक, कार्य तथा शिक्षा जैसी गतिविधियों को फिर से शुरू करने का आह्वान किया।
ये भी पढ़ें: व्हाइट हाउस ने जारी किया मादुरो का पुराना वीडियो, ट्रंप को दी थी 'आकर पकड़ लेने' की चुनौती
विज्ञापन
यह घटनाक्रम अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के उस बयान के कुछ घंटो बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाए जाने के बाद वेनेजुएला में चुनाव कराने पर चर्चा करना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन का फोकस इस पर है कि काराकास में नया नेतृत्व नीतिगत बदलाव लागू करे।
जब रूबियो से पूछा गया कि शनिवार को अमेरिकी सेना की ओर से मादुरो की गिरफ्तारी किए जाने के बाद वेनेजुएला में चुनाव कब होंगे, तो उन्होंने एनबीसी के 'मीट द प्रेस' कार्यक्रम में कहा, मुझे लगता है कि इस समय यह सब कहना जल्दबाजी होगी। फिलहाल हमारा फोकस उन सभी समस्याओं पर है, जो मादुरो के शासनकाल में थीं। उन समस्याओं का समाधान होना अभी बाकी है। हम लोगों उन चुनौतियों और समस्याओं का समाधान करने का मौका देंगे।
ये भी पढ़ें: शेख हसीना की सीट पर हिंदू उम्मीदवार का पर्चा हुआ खारिज, बीएनपी पर धमकाने का आरोप
शनिवार को ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिकी बलों ने वेनेजुएला में बड़े पैमाने पर हमले किए, जिसमें राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिसिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान राजधानी काराकास में अफरा-तफरी मची और चालीस लोगों की मौत हुई।
कई धमाकों और कम ऊंचाई पर विमानों के उड़ने की खबरों के बाद वेनेजुएला में देशभर में सेनाएं तैनात कर दी गईं और देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गई। अब न्यूयॉर्क में मादुरो और उनकी पत्नी पर आतंकवाद और मादक पदार्थों के आरोप में मुकदमा चलाया जा रहा है, जिसमें ट्रंप ने मादुरो पर 'नार्को आतंकवादी संगठन' चलाने का आरोप लगाया है।