US: व्हाइट हाउस ने जारी किया मादुरो का पुराना वीडियो, ट्रंप को दी थी 'आकर पकड़ लेने' की चुनौती
US: व्हाइट हाउस ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का एक पुराना वीडियो जारी किया है। इसमें वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आकर पकड़ लेने की चुनौती देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच, मादुरो को अमेरिका की एक कुख्यात जेल में रखा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Nicolas Maduro had his chance — until he didn’t.
The Trump Admin will always defend American citizens against all threats, foreign and domestic. 🇺🇸🦅 pic.twitter.com/eov3GbBXf4— The White House (@WhiteHouse) January 4, 2026विज्ञापन
कुख्यात जेल में रखे गए मादुरो
मादुरो को पकड़े जाने और देश से बाहर ले जाए जाने के बाद न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में एक कुख्यात जेल में रखा गया है। यह वही जेल है, जिसके हालात इतने खराब बताए जाते रहे हैं कि कुछ जज वहां लोगों को भेजने से इनकार कर चुके हैं। इस जेल में आर. केली और सीन 'डिडी' कॉम्ब्स जैसे मशहूर कैदी भी रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें: 'विश्व शांति को गंभीर खतरा...', उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण पर जापान ने जताई चिंता
1990 के दशक की शुरुआत में बने मेट्रोपॉलिटन हिरासत केंद्र (एमडीसी) ब्रुकलिन में इस समय करीब 1,300 कैदी बंद हैं। यह जेल मैनहैटन और ब्रुकलिन की संघीय अदालतों में मुकदमे का सामना कर रहे आरोपियों को रखने का स्थान है। यहां कथित गैंगस्टर और ड्रग तस्करों के साथ-साथ व्हाइट कॉलर अपराधों के आरोपी भी रखे जाते हैं। शनिवार रात जेल के बाहर बड़ी संख्या में वेनेजुएला के प्रवासी जमा हुए। कई लोग अपने देश का राष्ट्रीय ध्वज ओढ़े हुए थे और मादुरो की गिरफ्तारी का जश्न मना रहे थे। जैसे ही कानून प्रवर्तन एजेंसियों का काफिला जेल पहुंचा, भीड़ ने तालियां बजाईं और नारे लगाए।
मादुरो इस जेल में बंद होने वाले पहले किसी देश के राष्ट्रपति नहीं हैं। होंडुरास के पूर्व राष्ट्रपति जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज को भी इसी जेल में रखा गया था, जब उन पर अमेरिका में भारी मात्रा में कोकीन तस्करी के आरोपों का मुकदमा चल रहा था। दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें 45 साल की सजा सुनाई गई थी। लेकिन दिसंबर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें माफी देकर रिहा कर दिया था।
इस समय जेल में मैक्सिको के सिनालोआ मादक पदार्थ गिरोह के प्रमुख सदस्यों में से एक इस्माइल ‘एल मायो’ जाम्बादा गार्सिया और यूनाइटेड हेल्थकेयर के सीईओ की हत्या के आरोपी लुइगी मैंगियोनी भी बंद हैं। यहां पहले क्रिप्टो कारोबारी सैम बैंकमैन-फ्राइड और जेफरी एपस्टीन की सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल जैसे चर्चित कैदी रह चुके हैं। समुद्र किनारे एक औद्योगिक इलाके में स्थित यह जेल एक शॉपिंग मॉल के पास है और यहां से स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी भी दिखाई देता है। इसके हालात को लेकर इसे कई बार 'धरती पर नर्क' तक बताया गया है।
ये भी पढ़ें: उत्तरी नाइजारिया में गांव पर बंदूकधारियों ने किया हमला; 30 से ज्यादा की मौत, कई लोग अगवा
कैदियों और उनके वकीलों ने लंबे समय से यहां हिंसा की शिकायतें की हैं। 2024 में दो कैदियों की दूसरे कैदियों ने हत्या कर दी थी। वहीं, कुछ जेलकर्मियों पर रिश्वत लेने और प्रतिबंधित सामान पहुंचाने के आरोप भी लगे हैं। 2019 की सर्दियों में बिजली गुल होने के कारण जेल एक हफ्ते तक अंधेरे में डूबी रही।
संबंधित वीडियो-