फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Venezuela launches national rally against US sanctions, political and social unity

Venezuela: वेनेजुएला में अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ आंदोलन तेज, देशभर में निकाली जा रहीं है रैलियां और मार्च

Tue, 21 Apr 2026 11:24 AM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास Published by: Pavan Updated Tue, 21 Apr 2026 11:24 AM IST
सार

इस अभियान का नेतृत्व कर रहे नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने सैन फेलिक्स में एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि देश एकजुट होकर इन प्रतिबंधों को खत्म करवाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आपसी मतभेद भूलकर राष्ट्रीय हित में साथ आएं।

विज्ञापन
Venezuela launches national rally against US sanctions, political and social unity
वेनेजुएला ने अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ राष्ट्रीय रैली - फोटो : IANS

विस्तार

वेनेजुएला में अमेरिका के आर्थिक प्रतिबंधों के खिलाफ बड़ा आंदोलन तेज हो गया है। देशभर में रैलियां और मार्च निकाले जा रहे हैं, जिनका मकसद अमेरिका से लगे प्रतिबंध हटवाना है। इस अभियान का नेतृत्व नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - जंग के बीच ईरान में दरारें?: खबर में दावा- शांति समझौते पर आम सहमति नहीं; US से मांग- जब्त जहाज तत्काल छोड़ें
विज्ञापन


हमें प्रतिबंधों को समाप्त करना होगा - रोड्रिगेज
सोमवार को सैन फेलिक्स के सेरो एल गैलो में आयोजित रैली में रोड्रिगेज ने कहा, 'हमें प्रतिबंधों को समाप्त करना होगा।' उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आम सहमति बनाना और आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने के लिए दबाव बनाना है, और वेनेजुएलावासियों से मतभेदों को भुलाकर साझा हितों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 अप्रैल को कार्यवाहक राष्ट्रपति ने की थी आंदोलन की शुरुआत
यह राष्ट्रीय आंदोलन 19 अप्रैल से शुरू हुआ था, जिसकी शुरुआत कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने की। इसके तहत ज़ुलिया, ताचिरा और अमेजोनास जैसे कई राज्यों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा कि पिछले लगभग 10 वर्षों से लगे प्रतिबंधों का सबसे ज्यादा असर आम जनता, खासकर बच्चों पर पड़ा है। उनके मुताबिक, इस दौरान पैदा हुए लाखों बच्चों को बुनियादी सुविधाओं और बेहतर जीवन के मौके नहीं मिल पाए। यह अभियान पूरे देश में रैलियों, सभाओं और जनसभाओं के रूप में चल रहा है और इसका समापन 1 मई को राजधानी काराकास में एक बड़ी रैली के साथ होगा। 

यह भी पढ़ें - पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: मानवाधिकार कार्यकर्ता ने ऑपरेशन सिंदूर की जमकर की सराहना, पाकिस्तान को लताड़ा

अमेरिका ने डेल्सी रोड्रिगेज पर लगे कुछ प्रतिबंध हटाए
इसी बीच, अमेरिका और वेनेजुएला के रिश्तों में कुछ नरमी भी देखने को मिली है। हाल ही में अमेरिका ने डेल्सी रोड्रिगेज पर लगे कुछ प्रतिबंध हटा दिए हैं, जिसे उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। वेनेजुएला में यह आंदोलन सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि आर्थिक और सामाजिक मुद्दों से भी जुड़ा है। सरकार इसे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की दिशा में अहम कदम मान रही है, जबकि अमेरिका के साथ रिश्ते अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed