{"_id":"5a883d4f4f1c1b4d588b8f7b","slug":"venezuela-in-economic-crisis-one-liter-milk-sold-in-80-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 हजार में बिक रहा 1 लीटर दूध, देश छोड़कर भागे लाखों लोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
80 हजार में बिक रहा 1 लीटर दूध, देश छोड़कर भागे लाखों लोग
एजेंसी, काराकास
Updated Sat, 17 Feb 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला में आर्थिक हालात इतने बदतर हो गए हैं कि वहां की मुद्रा बोलिवर की कीमत बेहद कम हो गई है और महंगाई दर 4068 प्रतिशत बढ़ गई है। इसके चलते दूध 80 हजार बोलिवर में एक लीटर तो तीन लाख बोलिवर में एक किलो मीट मिल रहा है। ब्रेड की कीमत हजारों बोलिवर पहुंच चुकी है।
मुद्रा की कम कीमत के कारण वहां लोग बोलिवर के नोट से टोपी, बैग और पर्स जैसे सामान बनाकर बेच रहे हैं। आर्थिक आपातकाल के चलते लाखों लोग देश छोड़कर भाग चुके हैं। सिर्फ पड़ोसी देश कोलंबिया में दस लाख लोगों ने शरण ली है।
लाखों लोग भुखमरी की चपेट में आ गए हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर तेल की कीमत गिरने और सरकार के गलत फैसलों के चलते यह देश आर्थिक रूप से तबाह हो गया है।
विज्ञापन
देश को इन हालात से निकालने के लिए राष्ट्रपति निकोलस माडुरो राजधानी काराकास में लगातार बैठक कर रहे हैं, लेकिन देश के हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं। वहां के चुनाव आयोग ने अप्रैल में राष्ट्रपति चुनाव कराने की भी घोषणा कर दी है।