फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Van recovered used in Sri Lanka terrorist attacks, three suspects arrested

श्रीलंका आतंकी हमलों में इस्तेमाल वैन बरामद, तीन संदिग्ध गिरफ्तार

Wed, 01 May 2019 07:18 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, कोलंबो
एजेंसी, कोलंबो Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 01 May 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
Van recovered used in Sri Lanka terrorist attacks, three suspects arrested
कोलंबो, श्रीलंका
श्रीलंका पुलिस ने ईस्टर पर हुए धमाकों से जुड़ी एक वैन को बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने तीन संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि आतंकियों ने इस वैन का इस्तेमाल विस्फोटकों को ले जाने में किया था। आतंकी हमलों के बाद से ही पुलिस को इस वैन की तलाश थी।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता रूआन गुनासेकरा ने बताया कि पूर्वी प्रांत में इस वैन के साथ तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। ईस्टर पर राजधानी कोलंबो समेत तीन शहरों में चर्चों और पांच सितारा होटलों को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमलों में 253 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 500 से ज्यादा जख्मी हुए थे। मृतकों में 11 भारतीयों समेत 42 विदेशी नागरिक थे। इस बीच, राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने होटल मालिकों को देश में दोबारा पर्यटन उद्योग को वापस पटरी पर लाने के लिए अधिकतम वित्तीय सहायता का भरोसा दिलाया है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लगा प्रतिबंध हटाया

सरकार ने हमलों के बाद सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया है। देश के हालात को देखते हुए हमले से जुड़ी अफवाहों को रोकने के लिए सरकार ने व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 मई से चर्चों में प्राथमिक सभाएं होंगी शुरू

कार्डिनल मैल्कम रंजीत ने बताया कि 5 मई से कुछ चर्चों में फिर से सामूहिक प्रार्थना सभाएं शुरू हो जाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रार्थना के दौरान चर्चों में बैग ले जाने की इजाजत नहीं होगी। आतंकी हमलों के बाद सुरक्षा के मद्देनजर चर्चों में प्रार्थना सभाएं रोक दी गई थीं।


श्रीलंका में हो सकते हैं और हमले: अमेरिका

अमेरिका ने श्रीलंका को और आतंकी हमलों को लेकर आगाह किया है। कोलंबो में अमेरिकी दूतावास की प्रवक्ता नैंसी वैनहार्न ने कहा कि इन हमलों को अंजाम देने वाले आतंकवादी समूह के सक्रिय सदस्य अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। वे देश में और हमलों को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed