फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vaccine of Covid-19 could be ready in 12 months if everything goes perfect: Bill Gates

सब कुछ ठीक रहा तो एक साल में तैयार हो सकती है कोरोना की वैक्सीन : बिल गेट्स

Tue, 28 Apr 2020 09:40 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 28 Apr 2020 09:40 PM IST
सार

दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स ने दावा किया है कि अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता रहा तो वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वैक्सीन एक साल में दुनिया के सामने आ सकती है। गेट्स फिलहाल सात ऐसे प्रोजेक्ट की फंडिंग कर रहे हैं जिनमें कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने का काम चल रहा है। 

विज्ञापन
Vaccine of Covid-19 could be ready in 12 months if everything goes perfect: Bill Gates
बिल गेट्स (फाइल फोटो)

विस्तार

गेट्स ने कहा, अगर सब कुछ योजना के मुताबिक चलता रहा तो हम एक साल के अंदर वैक्सीन का उत्पादन शुरू कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें अधिकतम दो साल का समय लग सकता है। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गेट्स ने कहा कि जैसा कि कुछ लोग कह रहे हैं, मुझे नहीं लगता कि सितंबर तक वैक्सीन तैयार हो पाएगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'डॉ. एंथोनी फॉसी और मैंने अनुमान लगाया है कि इस काम में 18 महीने लग सकते हैं, जो कि बहुत ज्यादा नहीं है।' डॉ. फासी व्हाइठ हाउस कोरोना वायरस टास्क फोर्स के सदस्य हैं और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिसीज के निदेशक हैं। 
विज्ञापन


गेट्स ने साल 2020 की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय यात्राओं से कोरोना संक्रमण फैलने की तुलना करते हुए चेतावनी दी कि अर्थव्यवस्था को दोबारा शुरू करने में जल्दबाजी और कोरोना के मामलों में वृद्धि देश के दूसरे हिस्सों में दिक्कत पैदा करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से जंग में भारत की सराहना कर चुके हैं गेट्स

बिल गेट्स भारत में कोविड-19 महामारी से लड़ने में लॉकडाउन तथा केंद्रित जांच के विस्तार जैसे अग्र सक्रिय कदमों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी सरकार की सराहना कर चुके हैं। 


अधिकारियों के अनुसार मोदी को लिखे पत्र में गेट्स ने कहा था कि वह इस बात से खुश हैं कि भारत सरकार कोविड-19 से लड़ने में अपनी असाधारण डिजिटल क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल कर रही है और उसने कोरोना वायरस का पता लगाने, संपर्कों का पता लगाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं से लोगों को जोड़ने के लिए ‘आरोग्य सेतु’ डिजिटल एप शुरू किया है।


इस पर भारतीय अधिकारियों ने गेट्स फाउंडेशन के सह अध्यक्ष को उद्धृत करते हुए कहा, ‘यह देखकर आपका आभारी हूं कि आप सभी भारतीयों के लिए पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता के साथ अनिवार्य जन स्वास्थ्य संतुलन बनाने के लिए कदम उठा रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed