फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Emergent Vaccine company earned record profit, but wasted crores of vaccines

टीके का खेल : वैक्सीन कंपनी ने कमाया रिकॉर्ड मुनाफा, पर बर्बाद किए करोड़ो टीके

Fri, 18 Jun 2021 07:49 AM IST
Kuldeep Singh न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 18 Jun 2021 07:49 AM IST
सार

  • मई 2020 में एमर्जेंट बायो सॉल्यूशन की अमेरिकी सरकार से करीब 63 करोड़ डॉलर की डील हुई थी
  • खराब प्लांटों की चलते सही मापदंड पर टीके का निर्माण करने में विफल रही इमर्जेंट कंपनी

विज्ञापन
Emergent Vaccine company earned record profit, but wasted crores of vaccines
covid 19 vaccine - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका में पिछले साल को टीके का उत्पादन बढ़ाने को लेकर मची सरकारी हड़बड़ी का एक कंपनी ने जमकर फायदा उठाया है पता लगा है कि इस ने सरकार से बिना बोली के करोड़ों डॉलर के मोटे अनुबंध तो हासिल कर लिए। लेकिन अपने खराब प्लांटों की चलते सही मापदंड पर टीके का निर्माण करने में विफल रही।

विज्ञापन


नतीजतन कोरोना के टीके फेंकने पड़े, पर कंपनी ने न सिर्फ दो दशक में रिकॉर्ड मुनाफा कूटा बल्कि अधिकारियों को हिस्से तगड़ा बोनस भी आया। अब कई अधिकारी कंपनी के चयन को लेकर सरकार की आलोचना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


प्लांट में थीं तकनीकी खामियां
मई 2020 में एमर्जेंट बायो सॉल्यूशन की अमेरिकी सरकार से करीब 63 करोड़ डॉलर की डील हुई थी। इसके तहत सरकार ने कंपनी के विवादास्पद बाल्टीमोर प्लांट को उत्पादन के लिए सुरक्षित रखने के साथ दो अन्य आकस्मिक सुविधा केंद्रों को भी कोरोना दवाओं की पैकेजिंग के लिए बुक कर लिया था। जबकि नियामक पिछले कुछ वर्षों में तकनीकी खामियों के चलते इन केंद्रों की आलोचना कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना उत्पादन के ही मिला पैसा
एक साल में कंपनी के दोनों सुविधा केंद्रों का नया बराबर इस्तेमाल हुआ है वह जबकि वह उत्पादन तैयारी के नाम पर करोड़ों डॉलर वसूल चुकी है। दस्तावेजों के अनुसार सरकार ने कंपनी को 3 से 20 महीने तक उसके प्लांटों को रिजर्व रखने के लिए कहा था। पर बीते हफ्ते तक इसके निलंबित बाल्टीमोर स्थित प्लांट से इस्तेमाल होने योग्य एक भी टीका नहीं बन पाया। वहीं सरकार एमर्जेंट को उत्पादन से पहले ही सारा पैसा देने पर भी सहमत हो गई थी।

7.5 करोड़ खुराक खराब, 10 करोड़ से ज्यादा जांच में फंसी
खराब गुणवत्ता नियंत्रण को देखते हुए अधिकारियों ने एमर्जेंट से एस्ट्राजेनेका के उत्पादन की जिम्मेदारी छीन ली। साथ ही जॉनसन एंड जॉनसन को टीका का उत्पादन अपने हाथ में लेने को कहा गया। एफडीए ने कहा एवं एमर्जेंट द्वारा बनाए गए जॉनसन एंड जॉनसन के 6 करोड़ टीके संभावित गड़बड़ी के चलते इस्तेमाल नहीं किए जा सकते।


अब तक जॉनसन एंड जॉनसन के कुल 7.5 करोड़ टीके बर्बाद हुए हैं। वहीं जॉनसन एंड जॉनसन और एस्ट्राजेनेका के 10 करोड़ से ज्यादा टीको को नियमों को ने फिलहाल सुरक्षा जांच के लिए रोक रखा है। इन सब के बावजूद इमर्जेंट ने निवेशकों को बताया था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed