फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vaccination: 300 million doses of Covid19 vaccines were given in the America after Joe Biden became President

अमेरिका: जो बाइडन ने की डेल्टा वैरियंट से सावधान रहने व टीका लगाने की अपील

Sat, 19 Jun 2021 07:54 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 19 Jun 2021 07:54 AM IST
विज्ञापन
Vaccination: 300 million doses of Covid19 vaccines were given in the America after Joe Biden became President
Joe Biden - फोटो : ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पद ने पर काबिज होने के बाद कोविड-19 पर नियंत्रण की दिशा में एक मील का पत्थर हासिल किया है, जिसकी घोषणा उन्होंंने खुद की। 20 जनवरी को उनके राष्ट्रपति बनने के बाद से नागरिकों को 150 दिन में कोविड-19 रोधी टीकों की 30 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन


डेल्टा वैरियंट से सावधान रहने व टीका लगाने की अपील
बाइडन ने अमेरिका वासियों को डेल्टा वैरियंट को लेकर हिदायत देते हुए सावधान रहने को कहा। उन्होंने कहा कि नया वायरस खास तौर पर युवाओं के लिए  खतरनाक है। उन्होंने लोगों से जल्द  से जल्द टीका लगवाने की अपील की। 
विज्ञापन


बाइडन ने कहा- नया वैरियंट कहीं अधिक खतरनाक है और इससे टीका न लगाने वाले लोग खतरे में आ सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक बात है। खास तौर पर जिस तरह विशेषज्ञ डेल्टा वैरियंट के बारे में नई जानकारी दे रहे हैं उससे चिंता पैदा हुई है। ये नया वायरस अधिक संक्रामक और घातक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाकामी का भी खतरा
हालांकि इस मील के पत्थर को हासिल करने के साथ ही बाइडन पर एक नाकामी का खतरा भी मंडरा रहा है। दरअसल, उन्होंने चार जुलाई तक अमेरिका की 70 प्रतिशत आबादी को कम से कम आंशिक रूप से टीका लगाने का लक्ष्य रखा था, जिसके समय पर पूरा होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही।

केंद्रीय रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने कहा है कि 10 जून तक 30 करोड़ 50 लाख खुराकें दी जा चुकी हैं। कुल मिलाकर अमेरिका की 51.9 प्रतिशत आबादी यानी 17 करोड़ 24 लाख लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।

बता दें कि अमेरिका ने देश में वायरस के अल्फा और डेल्टा स्वरूप के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बूस्टर डोज की तैयारी कर ली है। इसके लिए मॉडर्ना टीके की 20 करोड़ डोज खरीदने का फैसला किया है। अमेरिका को लगता है कि महामारी का दौर इसी तरह रहा तो टीका लगवा चुके लोगों को बूस्टर डोज की जरूरत पड़ सकती है।

साथ ही अमेरिका ने 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी टीका लगाने की बात को ध्यान में रखकर का फार्मा कंपनी मॉडर्ना से ये करार किया है। सरकार का मानना है कि अगर एफडीए 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को टीका लगाने की मंजूरी देता है तो इसे ही खेप को इस्तेमाल किया जाएगा।


अब तक अमेरिका ने कुल 50 करोड़ डोज का करार किेया
अमेरिकी सरकार से करार के बाद बुधवार को मॉडर्ना ने कहा कि उसे उम्मीद है कि टीके की 11 करोड़ डोज इस साल की आखिरी तिमाही में देगा। बाकी डोज वर्ष 2022 की पहली तिमाही में दे देगा। माडर्ना से अब तक अमेरिकी सरकार ने कुल 50 करोड़ डोज का करार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed