फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Usha Vance son liked PM residence and said to modi he can live Mother shares memorable episode of India visit

Usha Vance: 'जेडी वेंस के बेटे को पसंद आया PM आवास, यहीं रहने को..'; उषा ने साझा किए भारत यात्रा के यादगार पल

Tue, 03 Jun 2025 06:31 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 03 Jun 2025 06:31 AM IST
सार

भारतवंशी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और अपने बच्चों के साथ बीते दिनों हुई भारत यात्रा के कई दिलचस्प पहलुओं को साझा किया है। उन्होंने कहा, उनका बेटा इतना प्रभावित हुआ कि उसने पीएम मोदी से यहां तक कह दिया कि उसे लगता है शायद वह पीएम आवास में रह सकता है।

विज्ञापन
Usha Vance son liked PM residence and said to modi he can live Mother shares memorable episode of India visit
उषा वेंस के बयान का अंश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाशिंगटन में यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा ने भी शिकरत की। उन्होंने बातचीत के दौरान एक बेहद दिलचस्प वाकया शेयर किया। भारत के आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली उषा वेंस ने बीते अप्रैल माह में अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा के लम्हों को याद किया। उषा ने ये भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान उनके बेटे ने यहां तक कह दिया कि वह प्रधानमंत्री आवास में ही रह सकता है।
विज्ञापन

Usha Vance son liked PM residence and said to modi he can live Mother shares memorable episode of India visit
जेडी वेंस और उषा वेंस से मिलते पीएम मोदी - फोटो : ANI
जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बेटे को पसंद आ गया भारत का पीएम आवास
अमेरिका की सेकेंड लेडी उषा वेंस ने भारत यात्रा और पीएम मोदी से मिलने के बाद अपने बच्चों के अनुभव को याद कर कहा, 'जब हम प्रधानमंत्री के आवास पर थे, तो हमारा बेटा हर चीज से बेहद प्रभावित हुआ... उसके लिए खाने के लिए कई आम पेश किए गए। वह इतने सारे आम देखकर इतना प्रभावित हुआ कि उसने प्रधानमंत्री से कहा.. उसे लगता है कि वह शायद यहां रह सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Usha Vance son liked PM residence and said to modi he can live Mother shares memorable episode of India visit
वेंस दंपति के साथ पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : ANI
पूरी दुनिया देखने के बावजूद भारत आना खास रहा
बकौल उषा वेंस भारत से लौटने के बाद भी हमारे बच्चे हमेशा इस बारे में बातें करते हैं। वे हर जगह गए हैं और उन्हें दुनिया देखने के शानदार अवसर मिले हैं, लेकिन भारत उनके लिए वास्तव में खास था।
विज्ञापन

अमेरिका लौटने के बाद भारत के साथ कितना करीबी रिश्ता
बता दें कि जेडी वेंस की भारतवंशी पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस कानून की दुनिया में मशहूर वकील की पहचान भी रखती हैं। उषा कुशल वक्ता हैं और स्कूल में बांसुरी भी बजाती थीं। हिंदू रीति-रिवाज और शाकाहार की इतनी बड़ी प्रशंसक हैं कि अपने पति को भी शाकाहारी बना दिया। 

अमेरिका की सेकेंड लेडी बनने के बाद भारत का पहला दौरा, क्या बदलाव देखा
बता दें कि पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जब वेंस को रनिंग मेट बनाने का एलान किया था तो उन्होंने खुद कहा था कि वह जेडी वेंस से भी ज्यादा होशियार हैं। इस देश में उपराष्ट्रपति की पत्नी को 'अमेरिका की द्वितीय महिला' (सेकेंड लेडी) भी कहते हैं। उषा इस पद पर आने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी, पहली हिंदू और पहली एशियाई अमेरिकी शख्सियत हैं। हिंदू परिवार में पैदा हुईं, लेकिन एक ईसाई धर्म में शादी करने के बावजूद उन्होंने अपनी संस्कृति और धर्म को नहीं छोड़ा। सार्वजनिक मंचों पर भी वे बेबाकी से कहती हैं ‘मुझे हिंदू होने पर गर्व है। मेरे माता-पिता के दिए संस्कार ही मेरी प्रेरणा हैं।’

ऐसा रहा है उषा वेंस का शुरुआती जीवन
उषा का जन्म 1986 में कैलिफोर्निया के सैन डिएगो काउंटी में हुआ था। उनके बचपन का नाम उषा बाला चिलुकुरी था। उनके पिता राधाकृष्णन और मां लक्ष्मी सत्तर के दशक में आंध्र प्रदेश से अमेरिका जाकर बस गए और वहां की नागरिकता हासिल कर ली। उषा ने माउंट कार्मल हाईस्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए व कानून में डॉक्टरेट, तो कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से आधुनिक इतिहास में एमफिल किया है।

ऐसा है अमेरिकी उपराष्ट्रपति का परिवार... बच्चों के नाम भी जानिए
उषा और जेडी वेंस की मुलाकात येल यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों को कानून का पाठ पढ़ाने वाली और विवादित पुस्तक बैटल हाइमन ऑफ द टाइगर मदर की लेखिका एमी चुआ ने उषा और जेडी की जोड़ी को ‘बिल्कुल विपरीत’ बताया था। दोनों ने वर्ष 2014 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से शादी की। उनके दो बेटे इवान, विवेक और एक बेटी मीराबेल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed