फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USAreport claims drug lords throw rivals in front of tigers read their full story

USA: अमेरिकी रिपोर्ट में दावा- प्रतिद्वंद्वियों को बाघों के सामने फेंक देते हैं ड्रग लॉर्ड, पढ़ें इनकी कहानी

Sun, 23 Apr 2023 09:52 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 23 Apr 2023 09:52 AM IST
सार

एक लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओविडियो गुजमान लोपेज, जीसस अल्फ्रेडो गुजमान सालाजार और इवान आर्किवाल्डो गुजमान सालजार चैपिटोस या लिटिल चैपोस के जाम से प्रसिद्ध हैं। तीनों उन 28 सिनालोआ कार्टेल सदस्यों में शामिल हैं, जिन पर पिछले सप्ताह फेंटेनल तस्करी अभियान का आरोप लगा था।

विज्ञापन
USAreport claims drug lords throw rivals in front of tigers read their full story
एल चापो - फोटो : Social Media

विस्तार

मैक्सिकन ड्रग डीलर जोआक्विन गुजमान और कार्टेल सहयोगियों के बेटों के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग ने एक अभियोग पेश किया है। अभियोग के अनुसार एल चापो नाम से मशहूर गुजमान और कार्टेल सहयोगियों के बेटे अपने प्रतिद्वंद्वियों को यातनाएं देते हैं। टॉर्चर करने के लिए वे लोगों को कॉर्कस्क्रू, इलेक्ट्रोक्यूशन और हॉट चिली का इस्तेमाल करते हैं। वह अपने दुश्मनों को बाघों के सामना जिंदा या मुर्दा भी छोड़ देते हैं।

विज्ञापन

एक लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओविडियो गुजमान लोपेज, जीसस अल्फ्रेडो गुजमान सालाजार और इवान आर्किवाल्डो गुजमान सालजार चैपिटोस या लिटिल चैपोस के जाम से प्रसिद्ध हैं। तीनों उन 28 सिनालोआ कार्टेल सदस्यों में शामिल हैं, जिन पर पिछले सप्ताह फेंटेनल तस्करी अभियान का आरोप लगा था।

विज्ञापन

बाघों का सामने छोड़ देते हैं
लिटिल चैपोस अपने दुश्मन से एक बार जानकारी लेने के बाद यातना देकर उन्हें मार देते हैं। अगर वह खुद हत्या नहीं करते तो वह किसी दूसरे को ऐसा करने का निर्देश देते हैं। वह आसपास के क्षेत्रों में शवों को छिपाते हैं। चैपिटोस किसी को गोली मार देते हैं या किसी को जीवित या मृत रूप में बाघों के सामने छोड़ देते हैं। वकीलों का दावा है कि 2017 में दो मैक्सिकन प्रवर्तन अधिकारियों की मौत हुई थी, जिसमें एल चापो के दोनों शामिल थे। चूंकि, अधिकारियों ने उन दोनों से पूछताछ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में हुई एल चैपोस को आजीवन कारावास की सजा
निनिस के सदस्यों ने विक्टिम-पांच के सदस्यों को भयंकर यातनाएं देकर मौत के घाट उतारा था। चैपिटोस ने दो घंटे तक सदस्यों की मांसपेशियों ने कॉर्कस्क्रू डालकर मांसपेशियों को चीर दिया। घाव और नाक में मिर्ची डाल दिया। प्रतिद्वंदी ड्रग कार्टेल के सदस्यों के साथ-साथ कर्ज चुकाने से इनकार करने वाले सहयोगियों को भी यातनाएं दी जाती हैं। 2019 में कोर्ट ने एल चैपो को मादक पदार्थों की तस्करी और कई हत्याओं की साजिश में शामिल होने का दोषी माना था। इस वजह से उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। एल रैटन नाम से मशहूर ओविडियो गुजमैन को भी पुलिस ने जनवरी 2023 में पकड़ लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed