फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa warns israel over civilian deaths in gaza west bank against hamas after international outrage

Israel: इस्राइली हमलों में आम नागरिकों की मौतों से दुनियाभर में बढ़ रहा गुस्सा, अमेरिका ने भी दे डाली नसीहत

Fri, 15 Dec 2023 10:38 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 15 Dec 2023 10:38 AM IST
सार

इस्राइली सेना के वेस्ट बैंक में हमले में 12 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हुई है। हालांकि इस्राइली सेना का कहना है कि इस छापेमारी की मदद से उन्हें दर्जनों आतंकियों को पकड़ने में मदद मिली। 
 

विज्ञापन
usa warns israel over civilian deaths in gaza west bank against hamas after international outrage
कार्रवाई के दौरान इस्राइली सेना का सैनिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल की हमास के खिलाफ जारी कार्रवाई में आम नागरिकों की मौतों को लेकर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाराजगी बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि इस्राइल के सहयोगी देशों ने भी अब इस्राइल को आम नागरिकों को हमलों से बचाने की नसीहत देनी शुरू कर दी है। अमेरिका ने भी इस्राइल से कहा है कि वह अपने हमलों की गंभीरता को कुछ कम करे और सटीक हमले करने पर फोकस करे। 
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दी नसीहत
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने वॉशिंगटन में एक मेडिकल रिसर्च सेंटर के कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि 'मैं चाहता हूं कि इस्राइल आम नागरिकों को बचाने पर फोकस करे। मैं हमास के खिलाफ लड़ाई रोकने की बात नहीं कर रहा हूं लेकिन हमास पर हमले ज्यादा सटीक तरीके से होने चाहिए।' बता दें कि इस्राइली सेना के वेस्ट बैंक में हमले में 12 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हुई है। हालांकि इस्राइली सेना का कहना है कि इस छापेमारी की मदद से उन्हें दर्जनों आतंकियों को पकड़ने में मदद मिली। 
विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलीवन ने भी हाल ही में इस्राइल का दौरा किया था। इस दौरे को लेकर सुलीवन ने कहा कि उनकी इस्राइली अधिकारियों के साथ विस्तृत और गहन चर्चा हुई। हमने उन्हें गाजा में सटीकता से हमले करने को कहा है ताकि आम नागरिकों को नुकसान ना पहुंचे। वेस्ट बैंक में कुछ इस्राइली सैनिकों द्वारा मस्जिद में यहूदी प्रार्थना करने का भी दावा किया जा रहा है। जिस पर फलस्तीनी सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे उकसावे वाली कार्रवाई करार दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन ने भी अपनाया कड़ा रुख
वहीं फलस्तीन के वेस्ट बैंक के इलाके में इस्राइली निवासियों द्वारा फलस्तीनियों पर हमले की ब्रिटेन ने कड़ी निंदा की है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरून ने सोशल मीडिया पर साझा की एक पोस्ट में लिखा कि 'कुछ कट्टरपंथी निवासी इस्राइल और फलस्तीन की सुरक्षा और स्थायीत्व से समझौता कर रहे हैं। इस्राइल को इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए और हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेयी तय करनी चाहिए। ब्रिटेन ने हमला करने वाले इस्राइली निवासियों के ब्रिटेन में घुसने पर रोक लगा दी है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed