फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa Vivek ramaswamy slams ukraine president zelenskyy for seeking funds to hold election

USA: जेलेंस्की पर बरसे रामास्वामी, यूक्रेन में चुनाव कराने के लिए अमेरिका से फंड मांगने पर लगाई लताड़

Thu, 05 Oct 2023 10:04 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 05 Oct 2023 10:04 AM IST
सार

रामास्वामी ने कहा कि अगर पुतिन एक दुष्ट तानाशाह है, जो कि वो है, इसका मतलब ये नहीं है कि यूक्रेन अच्छा है। यूक्रेन वो देश है, जहां 11 विपक्षी पार्टियों पर प्रतिबंध लगाया गया। साथ ही सारे मीडिया को एक सरकारी मीडिया के साथ मिला दिया गया। 

विज्ञापन
usa Vivek ramaswamy slams ukraine president zelenskyy for seeking funds to hold election
विवेक रामास्वामी और वोलोदिमिर जेलेंस्की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पर यूक्रेन में आम चुनाव कराने के लिए अमेरिका से ज्यादा फंड मांगने पर निशाना साधा है। एक मीडिया इंटरव्यू में विवेक रामास्वामी ने अपने उस बयान का भी बचाव किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर वह अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो वह यूक्रेन को दी जाने वाली आर्थिक मदद में कटौती कर देंगे। 
विज्ञापन


यूक्रेनी राष्ट्रपति की आलोचना की
भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने कहा कि 'तुष्टीकरण से मुझे दिक्कत है। मैं इस बारे में साफ रहना चाहता हूं कि हमें अमेरिकी लोगों से सच बोलना चाहिए। अगर पुतिन एक दुष्ट तानाशाह है, जो कि वो है, इसका मतलब ये नहीं है कि यूक्रेन अच्छा है। यूक्रेन वो देश है, जहां 11 विपक्षी पार्टियों पर प्रतिबंध लगाया गया। साथ ही सारे मीडिया को एक सरकारी मीडिया के साथ मिला दिया गया। वहां के राष्ट्रपति ने बीते एक हफ्ते पहले ही एक नाजी की तारीफ की और अमेरिका को धमकी दी है कि अगर अमेरिका ने उन्हें और फंड नहीं दिया तो वह यूक्रेन में आम चुनाव नहीं करा सकेंगे।'
विज्ञापन


विवेक रामास्वामी ने अपने चुनाव अभियान में विश्वास जताते हुए कहा कि वह अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। रामास्वामी ने कहा कि छह महीने पहले देश के अधिकतर लोग मेरे बारे में नहीं जानते थे लेकिन अब मैं कई मामलों में तीसरे-चौथे नंबर पर हूं। मुझे लगता है कि हम अपने अभियान में आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन यह मेरे या ट्रंप के बारे में नहीं है बल्कि यह अमेरिका के बारे में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस में सीईओ की हो तैनाती
रामास्वामी ने कहा कि 'मैं देश के युवा लोगों तक पहुंचना चाहता हूं ताकि हम 16 साल तक के बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने की नीतियां बना सकें। हमें ऐसी चर्चा करनी पड़ेगी, जिससे हम चीन से आर्थिक आजादी हासिल कर सकें। रामास्वामी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि जब व्हाइट हाउस में एक सीईओ की तैनाती की जाए।' रामास्वामी ने जो बाइडन सरकार की आर्थिक नीतियों की भी आलोचना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed