फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA two women arrest for attacking jewish person after stoping ripping down israel hostage posters in new york

USA: यहूदी महिला पर हमले के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार, इस्राइली पोस्टर फाड़ने पर हुआ विवाद

Tue, 28 Nov 2023 09:16 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 28 Nov 2023 09:16 AM IST
सार

पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ घृणा अपराध के साथ ही लूटपाट का भी मामला दर्ज किया है। दरअसल जब पीड़िता ने दोनों महिलाओं से इस्राइली बंधकों के पोस्टर ना फाड़ने को कहा तो दोनों ने उस पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
USA two women arrest for attacking jewish person after stoping ripping down israel hostage posters in new york
यहूदी विरोधी घटनाएं बढ़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक यहूदी महिला पर दो महिलाओं द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। दरअसल यहूदी महिला ने दोनों आरोपी महिलाओं को इस्राइली बंधकों के पोस्टर फाड़ने से मना किया था। इसे लेकर विवाद हुआ और दोनों आरोपी महिलाओं ने यहूदी महिला से मारपीट की। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को घृणा अपराध के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
खबर के अनुसार, पीड़िता 41 वर्षीय यहूदी महिला है, जिन पर न्यूयॉर्क के रिवरसाइड ड्राइव और वेस्ट 82 स्ट्रीट के कोने पर 9 नवंबर की रात करीब 10 बजे हमला हुआ। आरोपी महिलाओं की पहचान महविश ओमर (26 वर्षीय) और स्टेफिनी गोंजालेज (25 वर्षीय) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ घृणा अपराध के साथ ही लूटपाट का भी मामला दर्ज किया है। दरअसल जब पीड़िता ने दोनों महिलाओं से इस्राइली बंधकों के पोस्टर ना फाड़ने को कहा तो दोनों ने उस पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान पीड़िता के गले की चेन झपट ली गई और उसके सिर पर सेलफोन से हमला किया गया। आरोपी महिलाओं ने पीड़िता के मोबाइल को भी छीनकर उसे तोड़ दिया। पीड़िता को इस घटना में गले और चेहरे पर चोटें आई हैं। न्यूयॉर्क पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी महिलाओं का पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। आरोपी महिला ओमर को हाल ही में न्यूयॉर्क के मैनहेट्टन क्रिमिनल कोर्ट में पेश किया गया, जहां ओमर के वकील ने तर्क दिया को ओमर और पीड़ित महिला के बीच बहस हुई थी, जिसके चलते मारपीट हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल हमास युद्ध के बाद से बढ़े घृणा अपराध के मामले
बता दें कि गाजा पट्टी में जब से इस्राइल और हमास के बीच युद्ध छिड़ा है, तब से पूरी दुनिया में यहूदियों के खिलाफ घृणा अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसी घटनाएं बढ़ गई हैं। खुद शीर्ष उद्योगपति एलन मस्क पर यहूदी विरोध के आरोप लगे हैं, जिसके चलते उन्हें पूरी दुनिया में आलोचना झेलनी पड़ी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed