फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA sanctioned indian company atlantic navigation for trade of iranian petrolium and petrochemicals

USA: अमेरिका का बड़ा कदम, भारतीय कंपनी पर लगाया प्रतिबंध, ईरान से तेल खरीदने का आरोप

Fri, 20 Dec 2024 08:25 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 20 Dec 2024 08:25 AM IST
सार

अमेरिका के वित्त विभाग ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि ईरान से तेल खरीदने या ईरानी तेल का व्यापार करने के लिए चार कंपनियों और तीन जहाजों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन
USA sanctioned indian company atlantic navigation for trade of iranian petrolium and petrochemicals
अमेरिका ने भारतीय कंपनी पर लगाया प्रतिबंध - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी सरकार ने एक भारतीय कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारतीय कंपनी पर यह प्रतिबंध ईरानी पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल का व्यापार करने के आरोप में लगाया गया है। जिस भारतीय कंपनी पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया है, वह अटलांटिक नेविगेशन ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड है। यह कंपनी पोत विगोर और आईएसएम का प्रबंधन करती है। आरोप है कि ये पोत ईरानी तेल के परिवहन में शामिल हैं। 
विज्ञापन


जहाजों के नेटवर्क से तेल का व्यापार कर रहा ईरान
अमेरिका के वित्त विभाग ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि ईरान से तेल खरीदने या ईरानी तेल का व्यापार करने के लिए चार कंपनियों और तीन जहाजों पर प्रतिबंध लगाया गया है। अमेरिका ने कहा कि इन कंपनियों और जहाजों के जरिए ईरान की सरकार अरबों डॉलर का राजस्व कमाती थी। अमेरिकी सरकार में आतंकवाद और वित्तीय खुफिया मामलों के अधिकारी ब्रैडली टी स्मिथ ने कहा, 'ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम के विकास, अपने हथियार प्रणालियों के प्रसार और अपने प्रॉक्सी को समर्थन देने के लिए जहाजों, कंपनियों के अपने नेटवर्क पर निर्भर है।'
विज्ञापन


भारतीय के अलावा इन कंपनियों पर भी लगा प्रतिबंध
अमेरिकी सरकार ने जिन अन्य कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है, उनमें सेशेल्स की कंपनी शाइनी सेल्स शिपिंग लिमिटेड, सूरीनाम की कंपनी गैलेक्सी मैनेजमेंट एनवी और हांगकांग स्थित ब्रेकलिन हांगकांग कंपनी लिमिटेड शामिल हैं। अमेरिका ने आरोप लगाया कि वे सभी ईरान से पेट्रोलियम या पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद, अधिग्रहण, बिक्री, परिवहन या विपणन के लेन-देन में शामिल हैं। साथ ही कैमरून के झंडे वाले जहाज, पनामा के झंडे वाले जहाज पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी देशों के आर्थिक प्रतिबंध के बाद ईरान और रूस को अपने तेल और गैस के व्यापार में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में इन दोनों देशों ने पश्चिमी प्रतिबंधों को दरकिनार करने का एक तरीका निकाला है, जिसके तहत ये देश अक्सर 'डार्क फ्लीट' टैंकरों का इस्तेमाल करते हैं। ये डार्क फ्लीट अंतरराष्ट्रीय समुद्री नियमों के बाहर अवैध रूप से काम करती हैं। इनके संचालन के तरीके अस्पष्ट और गुप्त हैं। इन डार्क फ्लीट में कई छोटे जहाज होते हैं, जिनके द्वारा ईरान और रूस अपना तेल और गैस अन्य देशों को बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed