फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA raise concern over pakistan situation military trials against civilians pti workers leaders army act imran

USA: पाकिस्तान के राजनीतिक हालात पर अमेरिका ने जताई चिंता, सेना को दे डाली नसीहत

Wed, 14 Jun 2023 09:46 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 14 Jun 2023 09:46 AM IST
सार

पाकिस्तान में आम नागरिकों पर भी आर्मी एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है और इस कानून में दोषी पाए जाने पर उम्रकैद से लेकर फांसी तक की सजा मिल सकती है। 

विज्ञापन
USA raise concern over pakistan situation military trials against civilians pti workers leaders army act imran
यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में बीती 9 मई को हुई हिंसा के मामले में बड़ी संख्या में पीटीआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ आर्मी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। इमरान खान के हजारों समर्थकों को जेल में डाल दिया गया है। अब इस पर अमेरिका ने भी चिंता जाहिर की है। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका, पाकिस्तान में नागरिकों के खिलाफ की जा रही सैन्य कार्रवाई से परिचित है। मिलर ने कहा कि अमेरिका लगातार पाकिस्तान से लोकतांत्रिक सिद्धांतों और कानून के शासन का सम्मान करने की अपील कर रहा है ताकि संविधान की सर्वोच्चता कायम हो सके। 

विज्ञापन


अमेरिका ने हालात पर जताई चिंता
दरअसल मैथ्यू मिलर से पाकिस्तान के मौजूदा हालात को लेकर सवाल किया गया था, जहां 5000 लोगों को जेल में डाल दिया गया है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना की जा रही है। इसके जवाब में मिलर ने कहा कि 'हम हालात के बारे में जानते हैं और उन नागरिकों के लिए चिंतित भी हैं, जो मिलिट्री ट्रायल का सामना कर रहे हैं। हम लगातार पाकिस्तानी अथॉरिटीज से अपील कर रहे हैं कि वह लोकतांत्रिक सिद्धांतों का सम्मान करें। साथ ही हम पाकिस्तानी शीर्ष अधिकारियों के साथ मानवाधिकार, लोकतंत्र, सुरक्षा, पत्रकारों की सुरक्षा और कानून के राज का सम्मान आदि को लेकर बातचीत करते रहते हैं। अमेरिका के लिए यह हमेशा से प्राथमिकता है।'
विज्ञापन


संसद में प्रस्ताव लाकर आर्मी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
बता दें कि बीती 12 जून को पाकिस्तान की संसद में एक प्रस्ताव पास किया गया, जिसमें 9 मई की हिंसा के दोषियों पर आर्मी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की गई। बता दें कि पाकिस्तान में आम नागरिकों पर भी आर्मी एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है और इस कानून में दोषी पाए जाने पर उम्रकैद से लेकर फांसी तक की सजा मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi America Visit: अमेरिका में राजकीय भोज में शामिल होंगे पीएम मोदी, खाने में इन चीजों को करते हैं पसंद

9 मई को भड़की थी हिंसा
उल्लेखनीय है कि 9 मई को पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के मुखिया इमरान खान को अल कादिर ट्रस्ट मामले में इस्लामाबाद हाईकोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद पीटीआई समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किए, जिसमें जमकर हिंसा हुई। इस दौरान अभूतपूर्व तरीके से सैन्य प्रतिष्ठानों और सैन्य जनरलों के आवास को निशाना बनाया गया। पाकिस्तानी सेना ने इसे देश के इतिहास का काला अध्याय बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed