फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa president joe biden mock los angeles wildfire in meeting people shows anger target kamala harris

Los Angeles: लॉस एंजिलिस की आग का राष्ट्रपति बाइडन ने उड़ाया मजाक, भड़के लोग, कमला हैरिस पर भी साधा निशाना

Sun, 12 Jan 2025 11:16 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 12 Jan 2025 11:16 AM IST
सार

बाइडन अनजाने में लॉस एंजिलिस में लगी आग का मजाक उड़ा गए। बैठक की यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर आ गई और लोग बाइडन के प्रति गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
usa president joe biden mock los angeles wildfire in meeting people shows anger target kamala harris
कमला हैरिस के साथ जो बाइडन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल बाइडन लॉस एंजिलिस में लगी आग के मुद्दे पर बैठक कर रहे थे। इस दौरान बाइडन ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे लोग नाराज हो गए। दरअसल बाइडन अनजाने में लॉस एंजिलिस में लगी आग का मजाक उड़ा गए। बैठक की यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर आ गई और लोग बाइडन के प्रति गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बाइडन की किस बात पर हुआ विवाद
दरअसल जो बाइडन ने बैठक के दौरान अपनी बात रखने के बाद बगल में बैठी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि मैं जानता हूं उपराष्ट्रपति कि आप अग्निकांड से सीधे तौर पर प्रभावित हैं तो अब आप इस पर अपनी बात रखिए। दरअसल बात रखने के लिए बाइडन ने 'फायर अवे' मुहावरे का इस्तेमाल किया, लेकिन क्योंकि यह बैठक एक आपदा को लेकर हो रही थी तो लोगों को बाइडन का इस मुहावरे का इस्तेमाल करना पसंद नहीं आया। वहीं बाइडन के इस बयान पर कमला हैरिस ने भी जिस तरह से हंसते हुए प्रतिक्रिया दी, उससे भी लोगों ने नाराजगी जाहिर की। 
विज्ञापन

 


सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जताई नाराजगी
एक यूजर ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि 'क्या ये आपकी सहानुभूति है?' एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'जिस तरह से उन्होंने (कमला हैरिस) मुंह बनाया, वो सब कुछ कहता है।' गौरतलब है कि बैठक के दौरान बाइडन ने जब अमेरिकी अग्निशमन विभाग के प्रमुख रैंडी मूर को बोलने के लिए कहा, तब भी उन्होंने 'फायर अवे' मुहावरे का ही इस्तेमाल किया। इस पर यूजर्स का कहना है कि एक बार कोई भी गलती कर सकता है कि लेकिन दोबारा से ऐसा करना साफ तौर पर लॉस एंजिलिस की आग का मजाक बनाना है। 



गौरतलब है कि राष्ट्रपति बाइडन पूर्व में भी कई बार ऐसे ही अपने बयानों को लेकर आलोचकों के निशाने पर आ चुके हैं। इसके लिए बाइडन की बढ़ती उम्र को लोग कारण बताते हैं। वहीं लॉस एंजिलिस में लगी आग से करीब 40 हजार एकड़ इलाका तबाह हो चुका है और 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इस आग से अमेरिका को करीब डेढ़ सौ अरब डॉलर के नुकसान की आशंका है। यह अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा अग्निकांड माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed