{"_id":"6507bec807cf56aa36095765","slug":"usa-president-joe-biden-make-fun-impeachment-probe-of-republicans-kevin-maccarthy-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"'उन्हें किस्मत का साथ मिले': रिपब्लिकन पार्टी ने की महाभियोग चलाने की तैयारी, राष्ट्रपति बाइडन ने उड़ाया मजाक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'उन्हें किस्मत का साथ मिले': रिपब्लिकन पार्टी ने की महाभियोग चलाने की तैयारी, राष्ट्रपति बाइडन ने उड़ाया मजाक
Mon, 18 Sep 2023 09:00 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 18 Sep 2023 09:00 AM IST
सार
राष्ट्रपति बाइडन ने आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि उन्होंने कभी भी हंटर बाइडन के व्यापार साझेदारों के साथ व्यापार को लेकर बात नहीं की।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन।
- फोटो : Twitter : @POTUS/Video Grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने उनके खिलाफ महाभियोग चलाने की आशंकाओं का मजाक उड़ाया। दरअसल अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स के स्पीकर केविन मैक्कार्थी ने बीते हफ्ते जो बाइडन के खिलाफ जांच शुरू की थी, जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि रिपब्लिकन पार्टी जो बाइडन के खिलाफ महाभियोग ला सकती है। जब इसे लेकर जो बाइडन से सवाल किया गया तो उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी पर तंज कसा। बाइडन ने कहा कि 'उन्हें किस्मत का साथ मिले।'
जो बाइडन पर लगे हैं ये आरोप
बता दें कि केविन मैक्कार्थी ने आरोप लगाया है कि रिपब्लिकन पार्टी ने राष्ट्रपति बाइडन के खिलाफ कई गंभीर और विश्वसनीय आरोपों का खुलासा किया है। जिसकी जांच चल रही है। आरोप जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन के बेटे के विदेशी व्यापार को लेकर लगे हैं। हालांकि अभी तक जांच का दायरा साफ नहीं है। वहीं राष्ट्रपति बाइडन ने आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि उन्होंने कभी भी हंटर बाइडन के व्यापार साझेदारों के साथ व्यापार को लेकर बात नहीं की। बीते हफ्ते जब बाइडन से इस बारे में सवाल किया गया था तब बाइडन ने कहा था कि कट्टरपंथी रिपब्लिन पार्टी के नेता उनके खिलाफ महाभियोग चलाना चाहते हैं और सरकार को बंद करना चाहते हैं।
जो बाइडन को महाभियोग से हटाना मुश्किल
हालांकि जो बाइडन को महाभियोग से हटाना मुश्किल लग रहा है। अमेरिका में महाभियोग से राष्ट्रपति को पद से हटाने के लिए पूरे हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स का वोट करना जरूरी है। इसके बाद सीनेट में इस पर बहस होगी और यहां वोटिंग के बाद तय होगा कि राष्ट्रपति के खिलाफ लगे आरोप सही हैं या नहीं। उसके बाद ही राष्ट्रपति पद से हटाया जा सकता है। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दो बार महाभियोग लाया गया था। हालांकि दोनों ही बार वह विफल रहा।