फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA president election poll shows neck to neck in these states between kamala harris donald trump

USA: कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप में बराबरी की टक्कर, ये सात राज्य तय करेंगे हार जीत का अंतर

Wed, 31 Jul 2024 08:00 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 31 Jul 2024 08:00 AM IST
सार

अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ताजा सर्वेक्षणों में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। कमला हैरिस को 48 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है तो 47 प्रतिशत ने डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया है।  

विज्ञापन
USA president election poll shows neck to neck in these states between kamala harris donald trump
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस - फोटो : एएनआई

विस्तार

कमला हैरिस के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप की परेशानी बढ़ती जा रही है। सात अहम राज्यों में डोनाल्ड ट्रंप ने जो बढ़त बनाई हुई थी, वो कमला हैरिस के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के बाद से लगातार कम हो रही है। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ताजा सर्वेक्षणों में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। कमला हैरिस को 48 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है तो 47 प्रतिशत ने डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया है।  
विज्ञापन


इन सात राज्यों की भूमिका अहम
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में कुछ राज्यों की अहम भूमिका है, इन्हें स्विंग स्टेट कहा जाता है। यहां दोनों प्रमुख पार्टियों को आबादी का समान समर्थन प्राप्त होता है और आखिरी समय में ये राज्य किसी भी पार्टी के पक्ष में जा सकते हैं। इनमें एरिजोना, जॉर्जिया, मिशिगन, नेवादा, उत्तरी कैरोलिना, विस्कॉन्सिन और पेंसिल्वेनिया का नाम गिना जा सकता है। ताजा सर्वेक्षणों में पता चला है कि कमला हैरिस ने मिशिगन में ट्रंप पर 11 पॉइंट की बढ़त बनाई हुई है। वहीं नेवादा में दो पॉइंट की और एरिजोना और विस्कॉन्सिन में भी दो-दो पॉइंट की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन


वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने पेंसिल्वेनिया में कमला हैरिस पर चार पॉइंट की, नॉर्थ कैरोलिना में दो पॉइंट की बढ़त बनाई हुई है। वहीं जॉर्जिया में दोनों के बीच बराबरी की टक्कर है और दोनों उम्मीदवारों को 47-47 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला हुआ है। सर्वेक्षणों में पता चला है कि कमला हैरिस के डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनने के बाद से पार्टी के प्रचार अभियान में नई जान आई है और पार्टी को मिलने वाली फंडिंग में भी इजाफा हुआ है। बाइडन के उम्मीदवार रहने के दौरान जहां डोनाल्ड ट्रंप की जीत साफ दिखाई दे रही थी, वहीं कमला हैरिस के उम्मीदवार बनने के बाद ट्रंप लगातार अपनी बढ़त खो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed