फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA president election kamala Harris vs donald Trump goes down to the wire says Polls what are swing states

USA: राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस और ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर, सात 'स्विंग स्टेट' तय करेंगे नतीजे

Mon, 04 Nov 2024 10:28 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 04 Nov 2024 10:28 AM IST
सार

द न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना कॉलेज के सर्वेक्षणों के के अनुसार, कमला हैरिस उत्तरी कैरोलिना और जॉर्जिया में बढ़त हासिल करती दिख रही हैं, जबकि पेंसिल्वेनिया में पहले कमला हैरिस का दबदबा था, लेकिन अब टक्कर बराबरी पर आ चुकी है। वहीं एरिजोना में ट्रंप मजबूत हैं। 

विज्ञापन
USA president election kamala Harris vs donald Trump goes down to the wire says Polls what are swing states
कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में इस बार राष्ट्रपति चुनाव का मुकाबला बेहद कड़ा है। ताजा सर्वेक्षणों में किसी भी उम्मीदवार को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। अब चूंकि लड़ाई आखिरी चरण में है और मंगलवार को मतदान ही होना है, ऐसे में सारा दारोमदार स्विंग स्टेट्स पर टिक गया है। कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप भी इस बात को जानते हैं, यही वजह है कि उन्होंने अपनी पूरी ऊर्जा इन स्विंग राज्यों में चुनाव प्रचार पर लगा दी है। अमेरिका में 538 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हैं, जिनमें से 270 इलेक्टोरल वोट पाने वाला उम्मीदवार विजेता होता है। ताजा सर्वेक्षण से पता चला है कि चुनाव नतीजे सात स्विंग स्टेट्स एरिजोना, नेवादा, विस्कॉन्सिन, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, नॉर्थ कैरोलिना और जॉर्जिया से तय होंगे। 
विज्ञापन


क्या होते हैं स्विंग स्टेट
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में स्विंग स्टेट्स या युद्धक्षेत्र वाले राज्य, उन राज्यों को कहा जाता है, जो चुनाव में डेमोक्रेट या रिपब्लिकन पार्टी, किसी भी तरफ झुक सकते हैं। अमेरिका में कई राज्य अक्सर किसी एक ही पार्टी को वोट देते आए हैं, लेकिन जिन राज्यों में मुकाबला कड़ा रहता है और जिनका तय नहीं है कि वे किस तरफ जाएंगे, उन्हें ही स्विंग स्टेट कहा जाता है। इन राज्यों में दोनों पार्टी के उम्मीदवार प्रचार के दौरान ज्यादा धन और समय लगाते हैं। स्विंग स्टेट की पहचान के लिए कोई परिभाषा या नियम नहीं है और चुनाव के दौरान ही इन राज्यों का निर्धारण होता है। इस बार स्विंग स्टेट्स में एरिजोना, नेवादा, विस्कॉन्सिन, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, नॉर्थ कैरोलिना और जॉर्जिया शामिल हैं। 
विज्ञापन


स्विंग राज्यों में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे का मुकाबला
द न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना कॉलेज के सर्वेक्षणों के के अनुसार, कमला हैरिस उत्तरी कैरोलिना और जॉर्जिया में बढ़त हासिल करती दिख रही हैं, जबकि पेंसिल्वेनिया में पहले कमला हैरिस का दबदबा था, लेकिन अब टक्कर बराबरी पर आ चुकी है। वहीं एरिजोना में ट्रंप मजबूत हैं। सर्वेक्षणों से पता चलता है कि मिशिगन, जॉर्जिया और पेंसिल्वेनिया में करीबी मुकाबला है। लेकिन सभी सात स्विंग राज्यों के परिणाम में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है और मतदान के दौरान किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में पलड़ा झुक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed