फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   King Charles says Prince Harry and Meghan not working royals

ब्रिटेन: बकिंघम पैलेस से फरमान जारी, राजकाज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे हैरी-मेगन, क्या है पूरा मामला?

Tue, 08 Sep 2026 09:11 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला, नेटवर्क
अमर उजाला, नेटवर्क Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 08 Sep 2026 09:11 PM IST
सार

ब्रिटेन लौटने के बाद शाही परिवार में भूमिका को लेकर अटकलों पर विराम लगा दिया है। इस मामले में किंग चार्ल्स ने स्थिति साफ की है। चैरिटी और अन्य गतिविधियां निजी हैसियत में ही जारी रखेंगे

विज्ञापन
King Charles says Prince Harry and Meghan not working royals
प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

करीब छह साल अमेरिका में रहने के बाद ब्रिटेन लौटे प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल के लिए बकिंघम पैलेस से स्थिति साफ कर दी गई है। किंग चार्ल्स तृतीय ने स्पष्ट किया है कि ससेक्स के ड्यूक और डचेस शाही परिवार के कामकाजी सदस्य नहीं हैं और वे क्राउन की ओर से किसी आधिकारिक कार्यक्रम या जिम्मेदारी में हिस्सा नहीं लेंगे। यानी ब्रिटेन वापसी के बावजूद दोनों की शाही भूमिका में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

विज्ञापन


सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक किंग की ओर से ब्रिटिश राजघराने के सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल लॉर्ड चैंबरलेन ने सोमवार को वरिष्ठ सरकारी और सैन्य अधिकारियों, साथ ही हैरी की टीम को पत्र भेजा। इसमें दोनों की मौजूदा स्थिति को लेकर किसी भी तरह की अस्पष्टता दूर की गई है।पत्र में कहा गया कि जनवरी 2020 में हैरी और मेगन ने संप्रभु की ओर से प्रतिनिधि जिम्मेदारियां निभाने से कदम पीछे खींच लिए थे। इसके बाद वे ब्रिटिश शाही परिवार के कामकाजी सदस्य नहीं रहे। पत्र में साफ कहा गया कि ससेक्स दंपती की मौजूदा स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इस स्थिति का पूरी तरह सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन


छह साल बाद बच्चों के साथ लौटे
हैरी और मेगन ने 2020 में शाही जिम्मेदारियों से अलग होने के बाद ब्रिटेन छोड़ दिया था और उत्तरी अमेरिका चले गए थे। इसके बाद शाही परिवार के साथ उनके रिश्तों में तनाव की खबरें सामने आती रहीं। दोनों ने सार्वजनिक बयानों और इंटरव्यू के जरिये शाही परिवार से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए।पिछले महीने दोनों अपने बच्चों प्रिंस आर्ची और प्रिंसेस लिलिबेट के साथ ब्रिटेन लौटे। दोनों बच्चों का ब्रिटिश स्कूलों में दाखिला भी कराया गया है। उनकी वापसी के बाद यह सवाल उठने लगा था कि क्या हैरी और मेगन फिर से शाही कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। अब पैलेस के ताजा पत्र ने इन अटकलों को विराम दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैरिटी काम भी निजी क्षमता में
पैलेस की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि हैरी और मेगन की ओर से किया जाने वाला चैरिटी और परोपकारी काम उनका निजी मामला माना जाएगा। दोनों ऐसे निजी नागरिकों की तरह अपनी व्यावसायिक और चैरिटी गतिविधियां जारी रख सकते हैं, लेकिन ये गतिविधियां राजपरिवार की ओर से नहीं मानी जाएंगी।हैरी और मेगन से संबंधित प्रशासनिक और अन्य पत्राचार भी रॉयल हाउसहोल्ड के बजाय उनके अपने कार्यालय को भेजा जाएगा। उनका कार्यालय राजघराने से अलग होकर काम करता रहेगा।इस तरह ब्रिटेन वापसी के बावजूद हैरी और मेगन के लिए शाही परिवार के आधिकारिक कामकाज में वापसी का रास्ता फिलहाल बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed