फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA nikki haley target joe biden on israel hamas war said world on firea merica needs strong leadership

USA: 'दुनिया में आग लगी है', राष्ट्रपति पद की दावेदार निक्की हेली ने जो बाइडन पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 20 Oct 2023 09:11 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 20 Oct 2023 09:11 AM IST
सार

निक्की हेली ने हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के उस बयान को भी गैर जिम्मेदाराना बताया, जिसमें ब्लिंकन ने दावा किया था कि ईरान को जो छह अरब डॉलर की रकम दी गई है, उसका इस्राइल में हुए हमास के हमले से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
USA nikki haley target joe biden on israel hamas war said world on firea merica needs strong leadership
निक्की हेली और जो बाइ़डन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दावेदार निक्की हेली ने राष्ट्रपति जो बाइडन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दुनिया में इस वक्त आग लगी है और ऐसे हालात से निपटने के लिए अमेरिका को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। निक्की हेली ने ये भी कहा कि अगर जो बाइडन अफगानिस्तान में कमजोर ना पड़ते तो शायद ये हालात पैदा ही नहीं होते। निक्की हेली ने हाल ही में अमेरिका द्वारा ईरान को छह अरब डॉलर की रकम जारी करने के फैसले की भी आलोचना की थी।
विज्ञापन


जो बाइडन के नेतृत्व को बताया कमजोर
निक्की हेली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में निक्की हेली ने लिखा कि 'शर्म की बात ये है कि हम इस भयानक स्थिति में होते ही नहीं अगर जो बाइडन अफगानिस्तान में इतने कमजोर ना होते, यूक्रेन में धीमे ना होते, ईरान को बढ़ावा नहीं दे रहे होते और सीमाओं से इतने अनुपस्थित ना होते। दुनिया में आग लगी हो और इन हालात से निपटने के लिए अमेरिका को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है।'
विज्ञापन

 


एंटनी ब्लिंकन पर भी साधा निशाना
निक्की हेली ने हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के उस बयान को भी गैर जिम्मेदाराना बताया, जिसमें ब्लिंकन ने दावा किया था कि ईरान को जो छह अरब डॉलर की रकम दी गई है, उसका इस्राइल में हुए हमास के हमले से कोई लेना-देना नहीं है। निक्की हेली ने अमेरिकी मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'मुझे लगता है कि यह विदेश मंत्री ब्लिंकन का गैर जिम्मेदाराना बयान था। हमें अमेरिकी लोगों के प्रति ईमानदार रहना चाहिए। हमास जानता है और ईरान भी जानता है कि उन्हें अमेरिका से छह अरब डॉलर मिलने वाले हैं और वह इस पैसे का ही इस्तेमाल कर रहे हैं, यह हकीकत है।' 


बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच एक डील हुई थी, जिसके तहत ईरान की जेलों में बंद पांच अमेरिकी कैदियों को छोड़ने के बदले ईरान को अमेरिका में जब्त छह अरब डॉलर जारी किए जाएंगे। निक्की हेली ने ब्लिंकन के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि 'यह सोचना कि वह इस पैसे का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए नहीं कर रहे हैं, यह सोचना गैरजिम्मेदाराना है। वह इस्राइल से नफरत करते हैं, अमेरिका से नफरत करते हैं। वह इसका इस्तेमाल करेंगे ही। छह अरब डॉलर जारी करना ही गलत फैसला था।' 

बता दें कि निक्की हेली रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से 2024 में होने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में दावेदारी पेश कर रही हैं। हालांकि उन्हें पहले अपनी पार्टी की तरफ से दावेदारी जीतनी होगी और उनकी राह काफी मुश्किल है क्योंकि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिलहाल रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। हालांकि निक्की हेली की लोकप्रियता भी लगातार बढ़ रही है। निक्की हेली दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर रह चुकी हैं और पूर्व में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत भी रह चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed