फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA news thousand stranded nevada burning man festival in mud heavy rain

USA: अमेरिका में कीचड़ में फंसे हजारों लोग, बर्निंग मैन फेस्टिवल के लिए इकट्ठा हुए थे

Tue, 05 Sep 2023 10:02 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 05 Sep 2023 10:02 AM IST
सार

बर्निंग मैन फेस्टिवल के दौरान लोग रेगिस्तान में कैंप लगाकर कई दिनों तक रहते हैं। फेस्टिवल के दौरान लोग अपने मोबाइल फोन, अन्य इलेक्ट्रिक गैजेट्स और अन्य सुख सुविधाओं से दूर पारंपरिक नाच गाने और गीत-संगीत का लुत्फ लेते हैं।

विज्ञापन
USA news thousand stranded nevada burning man festival in mud heavy rain
कीचड़ में फंसे लोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के नेवादा राज्य में मशहूर बर्निंग मैन फेस्टिवल के दौरान हजारों लोग कीचड़ में फंस गए हैं। दरअसल बर्निंग मैन फेस्टिवल के लिए इकट्ठा हुए लोग उस वक्त परेशानी में घिर गए, जब नेवादा में भारी बारिश हो गई। इसके चलते रास्ते और फेस्टिवल आयोजन की जगह, सब जगह कीचड़ हो गई। इसके चलते कई दिनों तक लोग फंसे रहे। 
विज्ञापन


भारी बारिश ने बिगाड़े हालात
अमेरिका के नेवादा राज्य में हर साल बड़ी संख्या में लोग बर्निंग मैन फेस्टिवल में शामिल होने के लिए इकट्ठा होते हैं। यह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है और नेवादा के रेगिस्तानी इलाके ब्लैक रॉक सिटी में इसका आयोजन होता है। 27  अगस्त को इस फेस्टिवल का आयोजन शुरू हुआ। हालांकि शनिवार को आयोजन के दौरान लगातार 24 घंटे की मूसलाधार बारिश ने आपदा जैसे हालात बना दिए। बारिश के चलते रेत में कीचड़ हो गया। इसके चलते लोग वहां से ना निकल पाए और कई दिनों तक वहीं फंसे रहे। इवेंट ऑर्गेनाइजर्स ने बताया कि अब सोमवार को थोड़े हालात बेहतर होने के बाद लोगों को धीरे-धीरे निकाला जा रहा है। हालांकि लोगों को एक साथ ना निकलने की सलाह दी गई है ताकि सड़कों पर जाम ना लगे। 
विज्ञापन


क्या है बर्निंग मैन फेस्टिवल
बर्निंग मैन फेस्टिवल के दौरान लोग रेगिस्तान में कैंप लगाकर कई दिनों तक रहते हैं। फेस्टिवल के दौरान लोग अपने मोबाइल फोन, अन्य इलेक्ट्रिक गैजेट्स और अन्य सुख सुविधाओं से दूर पारंपरिक नाच गाने और गीत-संगीत का लुत्फ लेते हैं। वहीं कीचड़ के हालात को देखते हुए इलाके में सभी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। 1990 में शुरू हुए बर्निंग मैन फेस्टिवल में अब हर साल हजारों लोग इकट्ठा होते हैं। इस साल यह आंकड़ा करीब 70 हजार रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed