{"_id":"640d3992a1d14428a80c4ef5","slug":"usa-mississippi-man-loses-165-kg-weight-in-four-years-after-doctor-warns-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'ज्यादा समय नहीं जिओगे', 300 किलो के युवक को डॉक्टरों से मिली थी चेतावनी, फिर चार साल बाद...","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'ज्यादा समय नहीं जिओगे', 300 किलो के युवक को डॉक्टरों से मिली थी चेतावनी, फिर चार साल बाद...
Sun, 12 Mar 2023 12:05 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:05 PM IST
सार
हालात ये हो गए थे कि क्राफ्ट घर से बाहर नहीं निकल पाते थे क्योंकि वह किसी गाड़ी में बैठ ही नहीं सकते थे। इसके चलते उनका लोगों से मिलना जुलना भी बंद हो गया था।
विज्ञापन
निकोलस क्राफ्ट की नई और पुरानी तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के मिसीसिप्पी शहर में रहने वाले एक युवक ने चार साल में 165 किलो वजन घटाकर दुनिया को हैरान कर दिया है। दरअसल एक डॉक्टर ने युवक से कह दिया था कि वह एक चलता फिरता बम बन चुका है और कभी भी उसकी जान जा सकती है। इस बात ने युवक को इस कदर झकझोर दिया कि उसने वजन घटाने का फैसला कर लिया। मिसीसिप्पी के रहने वाले 42 वर्षीय निकोलस क्राफ्ट का वजन चार साल पहले करीब 300 किलो था।
विज्ञापन
साल 2019 में जब निकोलस ने वजन घटाने का फैसला किया तो पहले महीने ही उन्होंने संतुलित आहार लेकर 18 किलो वजन कम कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निकोलस को बचपन से ही ज्यादा वजन की समस्या थी और हाईस्कूल में ही उनका वजन करीब 136 किलो था। क्राफ्ट ने बताया कि तनाव की वजह से वह ज्यादा खाना खाते थे और उसी के चलते उनका वजन इस कदर बढ़ गया। भारी वजन के चलते उनके शरीर में दर्द, घुटनों में दर्द और सांस फूलने की समस्या होने लगी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- SVB Crisis: अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा बैंक तालाबंदी की कगार पर क्यों पहुंचा, संकट का भारत पर क्या असर होगा?
विज्ञापन
हालात ये हो गए थे कि क्राफ्ट घर से बाहर नहीं निकल पाते थे क्योंकि वह किसी गाड़ी में बैठ ही नहीं सकते थे। इसके चलते उनका लोगों से मिलना जुलना भी बंद हो गया था। साल 2019 में जब एक डॉक्टर ने उन्हें बताया कि वह एक चलता फिरता बम बन गए हैं और ज्यादा से ज्यादा चार से पांच साल में उनकी मौत हो जाएगी। इसके बाद क्राफ्ट ने वजन घटाने की सोची। क्राफ्ट का कहना है कि वह जीना चाहते हैं और इसी के चलते उन्होंने अपनी खाने पीने की आदतों में बदलाव किया।
अब निकोलस क्राफ्ट पूरी तरह से बदल गए हैं और अब वह बाहर जा सकते हैं। लोगों से मिलते जुलते हैं और उनकी स्वास्थ्य की समस्याएं भी काफी हद तक कम हो गई हैं। क्राफ्ट का कहना है कि 'अपने आपको को सीमित ना करें। लोग जो सोचते हैं वह कर सकते हैं। इसलिए अपने पर विश्वास रखें क्योंकि जो आप सोच सकते हैं, उसे पा भी सकते हैं।'