{"_id":"64868b90f254fc51bb00c415","slug":"usa-mass-shooting-in-maryland-annapolis-deaths-many-injured-police-investigate-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA Mass Shooting: अमेरिका के मैरीलैंड में गोलीबारी, तीन की मौत, सात घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA Mass Shooting: अमेरिका के मैरीलैंड में गोलीबारी, तीन की मौत, सात घायल
Mon, 12 Jun 2023 10:03 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 12 Jun 2023 10:03 AM IST
सार
गोलीबारी की वजह पता नहीं चल पाई है। बता दें कि जिस एनापोलिस में गोलीबारी हुई है, वह अमेरिकी संसद से महज 30 मील की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें तीन लोगों की मौत की खबर है और सात अन्य घायल हैं। घटना अमेरिका के मैरीलैंड के एनापोलिस इलाके की है। गोलीबारी एक घर में हुई। अभी गोलीबारी की वजह पता नहीं चल पाई है। बता दें कि जिस एनापोलिस में गोलीबारी हुई है, वह अमेरिकी संसद से महज 30 मील की दूरी पर स्थित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना एजवुड रोड पर पैडिंग्टन प्लेस पर 1000 ब्लॉक की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पहले भी हो चुकी है मैरीलैंड में गोलीबारी
घटना के बाद मौके पर पुलिस की कई गाड़ियां और एंबुलेंस देखी गईं। मैरीलैंड में मास शूटिंग का यह कोई पहला वाक्या नहीं है। इससे पहले साल 2018 में भी मैरीलैंड के एनापोलिस में गोलीबारी की घटना हो चुकी है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। यह गोलीबारी एक मीडिया हाउस के ऑफिस में हुई थी और आरोपी की कई स्थानीय अखबारों का चलाने वाले कैपिटल गैजेट से काफी समय से नाराजगी चल रही थी। इसी नाराजगी में आरोपी ने कैपिटल गैजेट के कार्यालय पहुंचकर गोलीबारी कर दी थी।