फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa man stole donald leaked doanld trump tax records sentenced to five years jail

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप के टैक्स रिकॉर्ड किए थे लीक, अदालत ने दोषी को सुनाई पांच साल जेल की सजा

Tue, 30 Jan 2024 10:20 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 30 Jan 2024 10:20 AM IST
सार

सजा का एलान करते हुए जज एना रेयस ने कहा कि यह बेहद गंभीर अपराध है और उन्होंने इसे अमेरिका और इसके कानूनी आधार पर हमला करार दिया। 

विज्ञापन
usa man stole donald leaked doanld trump tax records sentenced to five years jail
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समेत कई लोगों के टैक्स रिकॉर्ड चोरी करने और उन्हें लीक करने के मामले में अमेरिका की अदालत ने एक शख्स को दोषी माना है। अदालत ने दोषी को पांच साल जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने 38 साल के चार्ल्स लिटिलजॉन को डोनाल्ड ट्रंप समेत अमेरिका के हजारों अरबपतियों के आयकर रिटर्न्स अवैध तरीके से सार्वजनिक करने का दोषी पाया गया है। 
विज्ञापन


इन मामलों में दोषी ठहराया गया युवक
दोषी युवक एक कंसल्टिंग फर्म के साथ काम करता था। वह फर्म अमेरिका के आंतरिक राजस्व सेवा के साथ मिलकर काम करती है। इसी फर्म के काम के दौरान दोषी लिटिलजॉन ने ट्रंप समेत हजारों अमीर लोगों के टैक्स रिकॉर्ड्स चोरी किए और उन्हें अपनी निजी वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिया था। हालांकि बाद में उसने इन रिकॉर्ड्स को वेबसाइट से हटा लिया था। लिटिलजॉन पर आरोप है कि उसने टैक्स रिकॉर्ड्स चुराए और सिस्टम की खामियों का फायदा उठाया। 
विज्ञापन


साल 2020 में द न्यूयॉर्क टाइम्स के एक लेख में दावा किया गया था कि साल 2016 में डोनाल्ड ट्रंप ने सिर्फ 750 डॉलर के आयकर का भुगतान किया था। माना जाता है कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने इन्हीं लीक दस्तावेजों के आधार पर यह लेख लिखा था। न्यूयॉर्क टाइम्स ने ये भी कहा था कि पिछले 15 सालों में से 10 सालों में ट्रंप ने बिल्कुल भी आयकर नहीं चुकाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने जताई गहरी नाराजगी
सजा का एलान करते हुए जज एना रेयस ने कहा कि यह बेहद गंभीर अपराध है और उन्होंने इसे अमेरिका और इसके कानूनी आधार पर हमला करार दिया। जज ने दोषी को संबोधित करते हुए तुमने तत्कालीन राष्ट्रपति पर हमला किया, जो कि हमारे संवैधानिक लोकतंत्र पर हमला है। जज ने इसे अमेरिका के राजस्व इतिहास की सबसे बड़ी लूट में एक करार दिया। जज ने इस अपराध की तुलना 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद में हुई हिंसा से की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed