{"_id":"652ca4fc9a6224173308c1be","slug":"usa-man-stabbed-muslim-child-26-times-for-being-muslim-linked-to-israel-hamas-gaza-war-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: इस्राइल पर हमास के हमले से भड़के बुजुर्ग ने मुस्लिम मां-बेटे को चाकू से गोदा, 26 वार से बच्चे की हुई मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: इस्राइल पर हमास के हमले से भड़के बुजुर्ग ने मुस्लिम मां-बेटे को चाकू से गोदा, 26 वार से बच्चे की हुई मौत
Mon, 16 Oct 2023 08:48 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 16 Oct 2023 08:48 AM IST
सार
पुलिस का कहना है कि घृणा अपराध के तहत बच्चे की हत्या की गई और इसका संबंध गाजा में इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध से हो सकता है।
विज्ञापन
अमेरिकी पुलिस
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल अमेरिका के शिकागो में एक व्यक्ति ने एक छह साल के बच्चे की चाकू से गोदकर निर्ममता से हत्या कर दी। आरोपी ने बच्चे की मां पर भी हमला किया लेकिन वह इस हमले में बच गई है। बताया जा रहा है कि जो बच्चा निर्ममता का शिकार हुआ वह मुस्लिम समुदाय से था और फलस्तीनी अमेरिकी नागरिक था। पुलिस का कहना है कि घृणा अपराध के तहत बच्चे की हत्या की गई और इसका संबंध गाजा में इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध से हो सकता है।
क्या है मामला
पुलिस के अनुसार, घटना शिकागो से करीब 64 किलोमीटर दूर पश्चिम की तरफ एक रिहायशी इलाके में घटी है। पीड़ित परिवार 71 वर्षीय जोसेफ जुबा के यहां किराएदार था। पुलिस ने बताया कि एक महिला ने 911 पर कॉल कर बताया कि उनका मकान मालिक उनसे झगड़ा कर रहा है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के बेडरूम में महिला और बच्चा घायल अवस्था में पड़े हुए थे। दोनों के शरीर पर चाकू से हमले के कई निशान थे। वहीं आरोपी मकान मालिक जोसेफ जुबा अपने घर में जमीन पर बैठा मिला। जुबा भी घायल था। पुलिस ने तीनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बच्चे की मौत हो गई और महिला की जान बच गई। आरोपी को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
बच्चे के मुस्लिम होने के चलते हुआ हमला
पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हमला पीड़ितों के मुस्लिम समुदाय से होने के चलते हुआ और इसका संबंध गाजा में जारी युद्ध से हो सकता है। पीड़ितों की राष्ट्रीयता के बारे में पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी लेकिन काउंसिल ऑन अमेरिकन इस्लामिक रिलेशन ने बताया कि बच्चा फलस्तीनी मूल का था। बता दें कि बीती सात अक्तूबर को इस्राइल पर आतंकी संगठन हमास के हमले के बाद इस्राइल ने हमास के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। इस युद्ध में अब तक इस्राइल में 1300 और गाजा में करीब ढाई हजार लोगों की जान जा चुकी है और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन