फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America News: USA Adminstration Imposes Visa Sanctions On Four Russians Who Poisoned To Alexei Navalny

USA: अमेरिका ने पुतिन के करीबी चार रूसी नागरिकों पर लगाए वीजा प्रतिबंध, एलेक्सी नवलनी को जहर देने का है आरोप

Fri, 18 Aug 2023 08:06 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 18 Aug 2023 08:06 AM IST
सार

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि आज की कार्रवाई इस बात का सबूत है कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के उल्लंघन की कीमत चुकानी पड़ती है। अमेरिका आगे भी इस तरह के अपराधों के लिए आरोपियों को जवाबदेय ठहराता रहेगा।

विज्ञापन
America News: USA Adminstration Imposes Visa Sanctions On Four Russians Who Poisoned To Alexei Navalny
रूसी नेता एलेक्सी नवलनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका की जो बाइडन सरकार ने गुरुवार को चार रूसी नागरिकों पर वीजा प्रतिबंध लगा दिए। ये चारों लोग साल 2020 में रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी को जहर देने में शामिल थे। चारों आरोपियों में एलेक्सेई एलेक्जानद्रोव, कोन्सटांटिन कुद्रियावस्तेव, इवान ओसीपोव और व्लादिमीर पानयेव शामिल हैं। 
विज्ञापन


क्यों लगाया अमेरिका ने प्रतिबंध
अमेरिका की सरकार ने इन चारों रूसी नागरिकों को ग्लोबल मैगनिस्की एक्ट के तहत प्रतिबंधित किया है। इस एक्ट के तहत उन लोगों पर प्रतिबंध लगाए जाते हैं जो लोग अतिरिक्त न्यायिक हिरासत में हत्या, यातना या अन्य मानवाधिकारों के उल्लंघन करते हैं या उल्लंघन करने वाले लोगों के एजेंट्स के तौर पर काम करते हैं। बता दें कि इन चारों रूसी नागरिकों को साल 2021 में भी एक अलग अथॉरिटी द्वारा प्रतिबंधित किया जा चुका है। 
विज्ञापन


अमेरिका में दाखिल होने पर लगा प्रतिबंध
अमेरिकी प्रतिबंध के चलते अब ये चारों आरोपी और इनके परिजन अमेरिका में दाखिल नहीं हो पाएंगे। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि 'आज की कार्रवाई इस बात का सबूत है कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के उल्लंघन की कीमत चुकानी पड़ती है। अमेरिका आगे भी इस तरह के अपराधों के लिए आरोपियों को जवाबदेय ठहराता रहेगा।' एलेक्सी नवलनी को जहर देने का आरोपी कुद्रियावस्तेव रूस के एक अन्य विपक्षी नेता व्लादिमीर कारा मुर्जा की भी निगरानी करने में शामिल था। व्लादिमीर कारा मुर्जा भी फिलहाल रूस की जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में बंद हैं एलेक्सी नवलनी
बता दें कि एलेक्सी नवलनी रूस के विपक्षी नेता हैं और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक माने जाते हैं। अगस्त 2020 में नवलनी साइबेरिया के शहर तोम्सक से मॉस्को फ्लाइट से जा रहे थे। फ्लाइट के दौरान ही उन्हें जहर दिया गया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए जर्मनी के बर्लिन ले जाया गया, जहां तबीयत में सुधार होने के बाद नवलनी जनवरी 2021 में फिर से रूस लौटे और तब से जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed