फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa intelligence report leaked on telegram shows israel plan to attack on iran

Israel: ईरान पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा इस्राइल, अमेरिका के लीक दस्तवेजों से हुए खुलासे से हड़कंप

Sun, 20 Oct 2024 09:07 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 20 Oct 2024 09:07 AM IST
सार

दूसरे दस्तावेज में हथियारों और अन्य सैन्य संपत्तियों को रणनीतिक स्थानों पर ले जाने के इस्राइली प्रयासों का खुलासा किया गया है। इन लीक दस्तावेजों से पता चलता है कि इस्राइल, ईरान पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन
usa intelligence report leaked on telegram shows israel plan to attack on iran
इस्राइली सेना। - फोटो : X/@IDF

विस्तार

अमेरिका के दो बेहद खुफिया दस्तावेज लीक होने से हड़कंप मच गया है। दरअसल इन लीक दस्तावेजों में कथित तौर पर ईरान पर इस्राइली हमले के लिए सैन्य तैयारियों का जिक्र किया गया है। लीक दस्तावेज अमेरिका की नेशनल जियोस्पेशियल इंटेलीजेंस एजेंसी के हैं। ये एजेंसी अमेरिका के जासूसी उपग्रहों द्वारा ली जाने वाली तस्वीरों और सूचनाओं का विश्लेषण करती है। लीक दस्तावेजों में इस्राइली सेना के अभ्यासों और परिचालन के बारे में जानकारी है। 
विज्ञापन


इस्राइल-ईरान में चरम पर तनाव
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 15 और 16 अक्टूबर की तारीख वाले दो दस्तावेजों को टेलीग्राम पर ईरान समर्थक यूजर्स द्वारा प्रसारित किया गया था। लीक दस्तवाजे में इस्राइली सेना के सैन्य अभ्यास का विश्लेषण है, जो ईरान पर जवाबी हमले की तैयारी जैसा लग रहा है। गौरतलब है कि इस्राइल और ईरान के बीच लंबे समय से तनाव काफी बढ़ा हुआ है। कुछ समय पहले इस्राइल के सीरिया में कथित हमले में ईरान सेना के शीर्ष कमांडर्स की मौत के बाद ईरान ने इस्राइल पर मिसाइल हमले किए थे। साथ ही बीते दिनों जब इस्राइली हमले में हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला की मौत हुई थी, तब भी ईरान ने इस्राइल पर मिसाइलों से हमला किया था। ईरान के हमलों पर इस्राइल ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


क्या है लीक दस्तावेजों में
लीक दस्तावेजों में से एक का शीर्षक 'इजरायल: वायु सेना ईरान पर हमले की तैयारी कर रही' है और इसमें हाल ही में किए गए इस्राइली सैन्य अभ्यास की रूपरेखा दी गई है। इन तैयारियों में कथित तौर पर हवा से हवा में विमानों में ईंधन भरने के अभियान, खोज और बचाव अभियान, और संभावित ईरानी हमलों के मद्देनजर मिसाइल प्रणालियों की पुन-स्थापित करना शामिल है। दूसरे दस्तावेज में हथियारों और अन्य सैन्य संपत्तियों को रणनीतिक स्थानों पर ले जाने के इस्राइली प्रयासों का खुलासा किया गया है। इन लीक दस्तावेजों से पता चलता है कि इस्राइल, ईरान पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी सरकार ने शुरू की लीक की जांच
वहीं इन खुफिया दस्तावेजों के लीक ने कथित तौर पर अमेरिकी सरकार के भीतर हड़कंप मचा दिया है। अमेरिकी अधिकारी लीक की गंभीरता से वाकिफ हैं और इसकी जांच की जा रही है। लीक का सटीक स्रोत अज्ञात है, लेकिन शुरुआती संकेत मिल रहे हैं कि ये दस्तावेज़ संभवतः किसी निचले स्तर के अमेरिकी सरकारी कर्मचारी द्वारा लीक किए गए हो सकते हैं। पेंटागन, अमेरिकी खुफिया एजेंसियां और एफबीआई द्वारा संयुक्त जांच चल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि जानकारी कैसे लीक हुई और क्या और दस्तावेज लीक हो सकते हैं।

संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed