फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa intelligence report claim political distrust against israel pm benjamin netanyahu increasing

Israel: पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ इस्राइल में ही बढ़ रही नाराजगी, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में खुलासा

Tue, 12 Mar 2024 03:25 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 12 Mar 2024 03:25 PM IST
सार

अमेरिकी रिपोर्ट में कहा गया है कि नेतन्याहू की क्षमताओं पर लोगों को विश्वास कम हो रहा है और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर इस्राइल में विरोध प्रदर्शन हो सकते हैं। 

विज्ञापन
usa intelligence report claim political distrust against israel pm benjamin netanyahu increasing
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस्राइल में पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी सरकार के खिलाफ लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बेंजामिन नेतन्याहू की राजनीतिक स्वीकार्यता लगातार कम हो रही है। अमेरिका की सालाना खुफिया रिपोर्ट यूएस कांग्रेस में पेश की गई। इस अमेरिकी रिपोर्ट में कहा गया है कि नेतन्याहू की क्षमताओं पर लोगों को विश्वास कम हो रहा है और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर इस्राइल में विरोध प्रदर्शन हो सकते हैं। 
विज्ञापन


क्या है अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट में
अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस्राइल में एक नई और ज्यादा उदारवादी सरकार सत्ता में आ सकती है। रिपोर्ट में बेंजामिन नेतन्याहू सरकार की उस नाकामी का भी जिक्र है, जिसके तहत इस्राइल पर 7 अक्तूबर को हमास ने हमला किया। इसके चलते ही बड़ी संख्या में लोगों की जान गई। हमास के खिलाफ इस्राइली की गाजा में की जा रही सैन्य कार्रवाई के खिलाफ बड़े स्तर पर तबाही हुई है। इससे भी इस्राइल के नागरिक सरकार की सैन्य कार्रवाई और उससे हासिल होने वाले नतीजों को लेकर बहुत ज्यादा आशावान नहीं हैं।  
विज्ञापन


गाजा में इस्राइली कार्रवाई में हजारों लोगों की जान जा चुकी है और इसकी वजह से पूरी दुनिया से अमेरिका और इस्राइल पर दबाव बढ़ रहा है। मध्य पूर्व में अमेरिकी ठिकानों पर हमले बढ़ रहे हैं और इस लड़ाई के पूरे मध्य पूर्व में फैलने का खतरा बना हुआ है। यही वजह है कि अमेरिकी नेतृत्व और इस्राइली नेतृत्व में भी मतभेद बढ़ रहे हैं। जो बाइडन सरकार ने इस्राइल से अपील की है कि वह फलस्तीन में ज्यादा मात्रा में मानवीय मदद पहुंचाएं। बाइडन ने ये भी कहा था कि नेतन्याहू इस्राइल को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस पर नेतन्याहू ने भी पलटवार किया था और दावा किया था कि बाइडन गलत सोच रहे हैं और उन्हें लोगों का समर्थन हासिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी गुटों का एक साथ बढ़ रहा खतरा
एफबीआई के निदेशक क्रिस रे का कहना है कि गाजा में जारी युद्ध के चलते कट्टरपंथी गुटों का खतरा लगातार बढ़ रहा है और जेहादी गुट, स्थानीय कट्टरपंथी गुट, विदेशी आतंकी गुटों से एक साथ खतरा बढ़ रहा है। गौरतलब है कि हमास के हमले से पहले भी बेंजामिन नेतन्याहू को स्थानीय स्तर पर काफी विरोध झेलना पड़ा था। विरोध के चलते बेंजामिन नेतन्याहू और इस्राइल के रक्षा मंत्री के बीच मतभेद भी पैदा हो गए थे। साथ ही अब इस्राइल हमास युद्ध को दो महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी अभी तक इस्राइल के सभी बंधकों को रिहा नहीं कराया जा सका है। इससे भी इस्राइल के लोगों में नाराजगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed