{"_id":"64647231b87d31f737002357","slug":"usa-indian-origin-woman-living-in-texas-dies-dead-body-found-in-another-state-after-missing-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: टेक्सास में रहने वाली भारतवंशी महिला की रहस्यमयी हालात में मौत, लापता होने के बाद दूसरे राज्य में मिला शव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: टेक्सास में रहने वाली भारतवंशी महिला की रहस्यमयी हालात में मौत, लापता होने के बाद दूसरे राज्य में मिला शव
Wed, 17 May 2023 11:52 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 17 May 2023 11:52 AM IST
सार
मैक्किने के एक स्थानीय व्यक्ति ने पथिवाड़ा को डलास उपनगर में एल डोराडो पार्कवे और हार्डिन बुलवार्ड क्षेत्र के आसपास एक काले रंग की टोयोटा चलाते हुए देखा था।
विज्ञापन
यूएस पुलिस
- फोटो : Social Media
विस्तार
अमेरिका में रह रही एक 25 वर्षीय भारतवंशी महिला टेक्सास से इसी महीने की शुरुआत में लापता हुई थी। लापता होने के एक दिन बाद ओक्लाहोमा राज्य में लगभग 322 किलोमीटर दूर उसका मृत शरीर पाया गया।
लहरी पथिवाड़ा को आखिरी बार मैक्किने उपनगर में अपनी काली टोयोटा चलाते हुए देखा गया था। टेक्सास की वाव समुदाय समूह ने महिला के लापता होने के संदेश को बढ़ाने में मदद की थी। महिला 12 मई को लापता हुई ती और एक दिन बाद ही उसका मृत शरीर पाया गया।
मैक्किने के एक स्थानीय व्यक्ति ने पथिवाड़ा को डलास उपनगर में एल डोराडो पार्कवे और हार्डिन बुलेवार्ड क्षेत्र के आसपास एक काले रंग की टोयोटा चलाते हुए देखा था। 12 मई को दफ्तर से घर न लौटने पर उसके परिवार वाले चिंतित हो गए थे। ओक्लाहोमा में उसके परिवार और दोस्तों द्वारा उसके फोन को ट्रैक किए जाने के बाद पुलिस को कथित तौर पर सतर्क कर दिया गया था।
विज्ञापन
पथिवाड़ा एक ओवरलैंड पार्क रिजनल मेडिकल सेंटर में काम करती थी। उसके फेसबुक अकाउंट के अनुसार वह उसने कैनसस विश्वविद्यालय से स्नातक किया और ब्लू वैली वेस्ट हाई स्कूल की छात्रा थी।
पथिवाड़ा की अचानक हुई मौत ने उसके परिवार, दोस्तों और समाज को काफी ज्यादा प्रभावित किया है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है।