फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA india is important for open secure indo pacific region says us state department matthew miller

USA: 'हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में भारत की भूमिका अहम', अमेरिका विदेश विभाग ने कही बड़ी बात

Fri, 16 Jun 2023 08:52 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 16 Jun 2023 08:52 AM IST
सार

मिलर ने कहा कि अमेरिका के विदेश मंत्री टॉनी ब्लिंकेन पीएम मोदी और भारतीय प्रतिनिधिमंडल के अमेरिका दौरे पर फोकस कर रहे हैं। वह कई मुद्दों पर भारत के साथ बातचीत करेंगे। 

विज्ञापन
USA india is important for open secure indo pacific region says us state department matthew miller
मैथ्यू मिलर, प्रवक्ता, अमेरिकी विदेश विभाग। - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है कि हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र के मुक्त, सुरक्षित, समृद्धि और आत्मनिर्भर रखने में भारत की भूमिका अहम है। अमेरिका का यह बयान पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से करीब एक हफ्ते पहले आया है। बता दें कि चीन लगातार हिंद प्रशांत क्षेत्र में अपनी ताकत बढ़ा रहा है। यही वजह है कि चीन की चुनौती से निपटने के लिए अमेरिका, भारत और कई अन्य देश हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र को किसी भी देश के दबाव से मुक्त रखने की कोशिशों में जुटे हैं। 

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग का बयान
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने अपने बयान में कहा कि भारत के साथ हमारी साझेदारी सबसे अहम है। हम भारत के साथ कई क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं और हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र को मुक्त, समृद्धि और आत्मनिर्भर रखने में भारत की अहम भूमिका है। मिलर ने कहा कि अमेरिका के विदेश मंत्री टॉनी ब्लिंकेन पीएम मोदी और भारतीय प्रतिनिधिमंडल के अमेरिका दौरे पर फोकस कर रहे हैं। वह कई मुद्दों पर भारत के साथ बातचीत करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Blinken China visit: एंटनी ब्लिंकेन की यात्रा से कितने सुधरेंगे अमेरिका और चीन के संबंध?
विज्ञापन
विज्ञापन


वीजा जारी करने में लाई जाएगी तेजी
बता दें कि पीएम मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के आमंत्रण पर पीएम मोदी अमेरिका जा रहे हैं। 22 जून को पीएम मोदी अमेरिकी संसद के संयुक्त सदन को संबोधित करेंगे और 22 जून को ही राष्ट्रपति आवास में राजकीय  भोज में शामिल होंगे। भारत में अमेरिकी वीजा मिलने में हो रही देरी पर मैथ्यू मिलर ने कहा कि अमेरिका के वाणिज्य दूतावास इस समस्या को दूर करने में जुटे हैं और जल्द से जल्द बड़ी संख्या में भारतीय लोगों को वीजा जारी किए जाएंगे। मिलर ने कहा कि यह हमारी सरकार की प्राथमिकता है। 

भारत में मानवाधिकार के मुद्दे पर मिलर ने कहा कि इसे लेकर हम साफ हैं और भारत के साथ निजी तौर पर बात कर रहे हैं। मिलर ने कहा कि हमने भारत के साथ अपनी चिंताओं को साझा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed