{"_id":"671400583b00ae09c5008b55","slug":"usa-hurricane-oscar-forms-off-bahamas-coast-in-miami-government-issues-warning-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hurricane Oscar: अमेरिका के मियामी में बना तूफान ऑस्कर, बहामास और क्यूबा सरकार ने जारी की चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Hurricane Oscar: अमेरिका के मियामी में बना तूफान ऑस्कर, बहामास और क्यूबा सरकार ने जारी की चेतावनी
Sun, 20 Oct 2024 12:24 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मियामी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मियामी
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 20 Oct 2024 12:24 AM IST
सार
बहामास सरकार ने तुर्क और कैकोस द्वीप समूह और दक्षिण-पूर्व बहामास के लिए और क्यूबा सरकार ने ग्वांतानामो, होल्गुइन और लास ट्यूनास प्रांतों के लिए तूफान की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के मियामी में बहामास के तट पर तूफान ऑस्कर का निर्माण हो गया है। मियामी के राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी। हालांकि, तूफान केंद्र ने ऑस्कर को बहुत छोटा बताया।
विज्ञापन
बहामास सरकार ने तुर्क और कैकोस द्वीप समूह और दक्षिण-पूर्व बहामास के लिए और क्यूबा सरकार ने ग्वांतानामो, होल्गुइन और लास ट्यूनास प्रांतों के लिए तूफान की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
इस तूफान की अधिकतम निरंतर हवाएं 80 मील (130 किमी प्रति घंटे) की रफ्तार से तेज झोकों के साथ चलीं। इसका केंद्र दक्षिण-पूर्व बहामास के लगभग 160 मील (260 किमी) पूर्व-दक्षिणपूर्व और क्यूबा के कैमागुए के लगभग 470 मील (755 किमी) पूर्व में स्थित था।
विज्ञापन
कुछ घंटे पहले, मेक्सिको के दक्षिणी कैरेबियन तट पर उष्णकटिबंधीय तूफान नादीन बना, जो अब बेलीज में अंदर की ओर बढ़ रहा है। बेलीज और युकाटन प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और उष्णकटिबंधीय तूफान की स्थिति बनी हुई है।
बेलीज सिटी और बेलीज से मेक्सिको के कैंकुन, जिसमें कोजुमेल भी शामिल है, के लिए एक उष्णकटिबंधीय तूफान की चेतावनी प्रभावी है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन