{"_id":"67077abeaf279ce6580082ea","slug":"usa-hurricane-milton-makes-landfall-as-category-3-dangerous-storm-on-florida-coast-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: फ्लोरिडा के तट से टकराया चक्रवाती तूफान मिल्टन, अमेरिका के मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: फ्लोरिडा के तट से टकराया चक्रवाती तूफान मिल्टन, अमेरिका के मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Thu, 10 Oct 2024 12:49 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 10 Oct 2024 12:49 PM IST
सार
तूफान के असर से फ्लोरिडा और आसपास के इलाकों में 120 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। हालांकि इनकी रफ्तार कुछ कम हुई है।
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान मिल्टन
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चक्रवाती तूफान मिल्टन अमेरिका में फ्लोरिडा के तट से टकराया है। चक्रवाती तूफान मिल्टन को तीसरी श्रेणी का खतरनाक तूफान बताया गया है। ऐसे में अमेरिका के मौसम विभाग ने लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। तूफान के असर से फ्लोरिडा और आसपास के इलाकों में 120 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। हालांकि इनकी रफ्तार कुछ कम हुई है।
अमेरिका के मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
अमेरिका के मौसम विभाग ने टेंपा और सेंट पीट्सबर्ग इलाकों में रहने वाले लोगों को चेतावनी जारी की है और उन्हें सुरक्षित ठिकानों पर रहने की सलाह दी है। फ्लोरिडा के तट से टकराने के बाद से चक्रवाती तूफान कमजोर पड़ा है, लेकिन उसका चक्रवाती तूफान का दर्जा अभी भी बरकरार है। तूफान अटलांटिक महासागर में दाखिल होगा और गुरुवार तक इसके उष्णकटिबंधीय तूफान में बदलने का अनुमान है। तूफान के चलते बुधवार सुबह को फ्लोरिडा के 23 फीसदी और टेंपा बे और सेंट पीट्सबर्ग इलाकों के 59 फीसदी गैस स्टेशन बिना ईंधन के थे।
बीते महीने भी अमेरिका में चक्रवाती तूफान हेलेन ने मचाई थी तबाही
तूफान के चलते अमेरिका के कई शहरों में बवंडर की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले चक्रवाती तूफान के खतरनाक स्तर को देखते हुए कई जगह बाढ़ और भारी बारिश की आशंका जताई गई थी, लेकिन फिलहाल तूफान के कमजोर पड़ने से लोगों ने राहत ली है। बीते महीने ही अमेरिका में चक्रवाती तूफान हेलेन ने तबाही मचाई थी। तूफान के चलते अमेरिका में 52 लोगों की मौत हुई थी। तूफान के असर से दक्षिण पूर्व के इलाकों में भारी बाढ़ और तबाही देखने को मिली थी।
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान हेलेन के चलते फ्लोरिडा, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना और वर्जीनिया में लोगों की जान गई । कैटगरी-4 के उस चक्रवाती तूफान के चलते 225 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं। विशेषज्ञों का कहना है कि तूफान के चलते 15-26 अरब डॉलर के आर्थिक नुकसान का अनुमान है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन