फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa h-1b visa rules overhaul from 17 january effect on indian professionals donald trump

H-1B Visa: अमेरिका ने एच-1बी वीजा में आज से किए बड़े बदलाव, जानिए भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर

Fri, 17 Jan 2025 03:23 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 17 Jan 2025 03:23 PM IST
सार

जो छात्र अमेरिका में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं और अमेरिका में काम करना चाहते हैं, उनके एफ-1 वीजा को एच-1बी वीजा में बदलने की प्रक्रिया को आसान किया गया है। 

विज्ञापन
usa h-1b visa rules overhaul from 17 january effect on indian professionals donald trump
एच-1बी वीजा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका ने शुक्रवार यानी 17 जनवरी से अपने एच-1बी वीजा प्रोग्राम में बड़े बदलाव किए हैं। एच-1बी वीजा ही दुनियाभर के कुशल पेशेवरों को अमेरिका में रहने और काम करने की सुविधा देता है। भारतीय पेशेवरों को इस एच-1बी वीजा से बहुत फायदा मिलता है और इसकी वजह से ही लाखों भारतीय अमेरिका में काम कर रहे हैं। यकीनन इन बदलावों का भारतीय पेशेवरों पर भी असर पड़ेगा। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा अमेरिका की आव्रजन नीति में यह आखिरी सुधार है क्योंकि 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


एच-1बी वीजा का संचालन यूनाइटेड स्टेट्स सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) द्वारा किया जाता है। साल 2023 में अमेरिका ने जितने भी H-1B वीजा जारी किए थे, उनका लाभ पाने वाले 70 प्रतिशत पेशेवर भारतीय ही थे। माना जा रहा है कि नए बदलावों से भारतीयों को फायदा मिल सकता है। 
विज्ञापन


लेकिन सख्त सुरक्षा उपाय भी होंगे
नए नियमों के तहत एच-1बी वीजा का दुरुपयोग रोकने के लिए नियमित रूप से मौके पर जाकर निगरानी की जाएगी। जांच के दौरान सूचनाओं के सही नहीं पाए जाने पर वीजा आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं नियमों में मुख्य बदलाव
  • डिग्री से संबंधित अनिवार्यता में छूट : नए नियमों में पेशे से संबंधित विशेषज्ञता को फिर से परिभाषित किया गया है। इसमें कहा गया है, नौकरी के बारे में सामान्य रूप से उससे संबंधित डिग्री वीजा धारक के पास होनी चाहिए लेकिन ऐसा हमेशा होना जरूरी नहीं है। अहर्ताओं के लिए डिग्री की अनिवार्यता को व्यापक बनाया गया है और ऐसी वैकल्पिक डिग्रियों को भी मंजूरी दी गई है जो सीधे नौकरी से जुड़ी हों।
  • लॉटरी प्रक्रिया में निष्पक्षता : ऐसे संगठन जो एकसाथ समूह में वीजा आवेदन देते हैं उन पर सख्ती बरती जाएगी, ताकि वीजा मिलने में ज्यादा समानता आएगी।
  • एफ-1 वीजा धारकों के लिए सरलता : एफ-1 वीजा पर अमेरिका में शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों के लिए एच-1बी वीजा प्रक्रिया को सरल बनाया गया है।
  • तेज प्रक्रिया : नियोक्ताओं व पेशेवरों को वीजा देने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।
  • नियोक्ताओं के लिए ज्यादा लचीलापन : अब कंपनियां जरूरत के हिसाब से ज्यादा विशेषज्ञता वाले पेशेवरों को नियुक्त कर पाएंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed