फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa Donald trump says feels more mentally sharp after nikki haley attacked his age

US: निक्की हेली ने ट्रंप की बढ़ती उम्र पर उठाए सवाल, पूर्व राष्ट्रपति ने अपने जवाब से की बोलती बंद

Sun, 28 Jan 2024 10:09 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 28 Jan 2024 10:09 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब उनकी प्रतिद्वंदी निक्की हेली ने बढ़ती उम्र को लेकर पूर्व राष्ट्रपति पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
usa Donald trump says feels more mentally sharp after nikki haley attacked his age
निक्की हेली और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह दिमागी तौर पर 20 साल पहले जितने तेज थे, अब उससे भी तेज हो गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब उनकी प्रतिद्वंदी निक्की हेली ने बढ़ती उम्र को लेकर पूर्व राष्ट्रपति पर निशाना साधा है। ट्रंप ने ये भी कहा कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों का दिमागी टेस्ट भी होना चाहिए। निक्की हेली ने भी ऐसे ही नीति बनाने की मांग की थी और डोनाल्ड ट्रंप (77 वर्षीय) और जो बाइडन (81 वर्षीय) की बढ़ती उम्र को लेकर सवाल खड़े किए थे।
विज्ञापन


निक्की हेली ने ट्रंप की बढ़ती उम्र का मुद्दा उठाया था
हेली ने हाल ही में ट्रंप की समझ पर सवाल उठाए थे। दरअसल बीते दिनों अपने एक बयान में ट्रंप निक्की हेली और पूर्व स्पीकर नैंसी पेलोसी को लेकर कन्फ्यूज हो गए थे। साथ ही ट्रंप ने बराक ओबामा को लेकर भी गलत बयान दिया था। यही वजह है कि हेली ने ट्रंप और बाइडन की बढ़ती उम्र को मुद्दा बनाने की कोशिश की थी। नेवादा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ट्रंप ने खुद को दिमागी तौर पर पूरी तरह से तेज बताया और निक्की हेली को जवाब दिया। नेवादा में 8 फरवरी को प्राइमरी चुनाव होना है। 
विज्ञापन


निक्की हेली पर भारी पड़े ट्रंप
ट्रंप आयोवा और न्यू हैंपशायर कॉकस का चुनाव जीत चुके हैं और नवादा के चुनाव में निक्की हेली अपनी दावेदारी वापस ले चुकी हैं। ऐसे में नवादा में भी ट्रंप की जीत तय है। इसके बाद साउथ कैरोलिना में प्राइमरी चुनाव होने हैं, लेकिन सर्वे में साउथ कैरोलिना में भी निक्की हेली पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। अपना पलड़ा मजबूत देख ट्रंप निक्की हेली पर तीखा हमला कर रहे हैं। ट्रंप की चुनाव प्रचार टीम की कोशिश है कि निक्की हेली भी अपना नामांकन वापस ले लें। जिसके बाद ट्रंप की आगामी नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए दावेदारी तय हो जाएगी। हालांकि निक्की हेली साफ कर चुकी हैं कि वह आसानी से हार नहीं मानेंगी और फिलहाल उनका नामांकन वापस लेने का कोई इरादा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed