{"_id":"658695fde38f20722800c9c0","slug":"usa-cop-shot-dead-black-woman-who-dials-911-to-report-domestic-violence-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: घरेलू हिंसा से परेशान अश्वेत महिला ने पुलिस बुलाई, जिसे बचाने आए थे पुलिसकर्मी, उसे ही मारी गोली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: घरेलू हिंसा से परेशान अश्वेत महिला ने पुलिस बुलाई, जिसे बचाने आए थे पुलिसकर्मी, उसे ही मारी गोली
Sat, 23 Dec 2023 01:42 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:42 PM IST
सार
महिला ने 911 पर कॉल करके पुलिस से मदद मांगी थी और आरोप लगाया था कि उसका प्रेमी उसे प्रताड़ित कर रहा है। कॉल पर पुलिस के कुछ जवान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मृतक महिला की तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमेरिका के लॉस एंजेलेस में एक अश्वेत महिला ने घरेलू हिंसा से प्रताड़ित होकर पुलिस को बुलाया। लेकिन महिला ने जिस पुलिस को उसे बचाने के लिए बुलाया था, उसी पुलिस ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला के परिजनों ने पुलिस पर हत्या के आरोप लगाए हैं और घटना की जांच की मांग की है।
क्या है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 27 साल की नियानी फिनलेसन लॉस एंजेलेस के लैनकैस्टर स्थित ईस्ट एवेन्यू स्थित अपार्टमेंट में अपने बच्चों के साथ रहती थी। बीती 4 दिसंबर को महिला ने 911 पर कॉल करके पुलिस से मदद मांगी थी और आरोप लगाया था कि उसका प्रेमी उसे प्रताड़ित कर रहा है। कॉल पर पुलिस के कुछ जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो घर का दरवाजा बंद था और घर के भीतर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रहीं थी।
पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर घर में घुसे तो उन्होंने देखा कि कॉल करने वाली महिला नियानी अपने हाथों में चाकू पकड़े हुए थी। पुलिस ने बताया कि महिला ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसके प्रेमी ने उसकी नौ साल की बेटी को धक्का दिया है और वह उसे नहीं छोड़ेगी। इसके बाद नियानी घर के अंदर गई और उसकी और उसके प्रेमी का झगड़ा शुरू हो गया। पुलिस का कहना है कि झगड़े के चलते ऐसे हालात बने कि पुलिसकर्मियों ने गोली चला दी, जिससे महिला को गोली लगी और बच्ची के सामने ही नियानी की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि वह घटना की जांच कर रहे हैं। वहीं नियानी के परिवार का आरोप है कि ये हत्या है और घटना की जांच की जानी चाहिए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो।
विज्ञापन
आरोपी पुलिसकर्मी पर पहले भी लगे हैं हत्या के आरोप
गौरतलब है कि जिस पुलिसकर्मी पर गोली चलाने का आरोप है, वह टीवाई शेल्टन है और शेल्टन पर साल 2020 में भी ऐसी ही परिस्थितियों में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के आरोप लगे थे। दरअसल पुलिस माइकल थॉमस नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने पहुंची थी लेकिन गिरफ्तारी के दौरान पुलिस का कहना है कि थॉमस ने पुलिसकर्मियों की बंदूक छीनने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने गोली चला दी और थॉमस की मौत हो गई।