फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA congress house india caucus co chaired by ro khanna mike waltz strenthen india america relation

USA: अमेरिका में बढ़ती भारत की साख, यूएसए कांग्रेस की अहम इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष बने भारतीय मूल के रो खन्ना

Tue, 07 Feb 2023 08:26 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 07 Feb 2023 08:26 AM IST
सार

एमी बेरा के समय में इस कॉकस में वह अकेले भारतीय मूल के सांसद थे लेकिन आज अमेरिकी संसद में भारतीय मूल के सांसदों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

विज्ञापन
USA congress house india caucus co chaired by ro khanna mike waltz strenthen india america relation
रो खन्ना और माइक वाल्ट्ज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में भारत और भारतीय मूल के लोगों की साख बढ़ती जा रही है। दरअसल अमेरिकी सदन में देश विशेष के सबसे बड़े द्विदलीय गठबंधन 'कांग्रेसनल कॉकस ऑन इंडिया एंड इंडियन अमेरिकन्स' का सह-अध्यक्ष भारतीय मूल के सांसद रो खन्ना को बनाया गया है। वहीं रिपब्लिकन पार्टी के सांसद माइक वाल्ट्ज को भी सह -अध्यक्ष बनाया गया है। रो खन्ना अमेरिकी की सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी से सांसद हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेसनल कॉकस ऑन इंडिया एंड इंडियन अमेरिकन्स (Congressional Caucus on India and Indian Americans) के सह-अध्यक्ष बनने वाले भारतीय मूल के दूसरे सांसद हैं। इनसे पहले भारतीय मूल के एमी बेरा इस प्रतिष्ठित गठबंधन के सह-अध्यक्ष रह चुके हैं। एमी बेरा 2015-2016 के बीच सह अध्यक्ष रहे थे। एमी बेरा के समय में इस कॉकस में वह अकेले भारतीय मूल के सांसद थे लेकिन आज अमेरिकी संसद में भारतीय मूल के सांसदों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है, जिनमें डॉ. एमी बेरा, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति, प्रमिला जयपाल और श्री थानेदार शामिल हैं।
विज्ञापन


 कांग्रेसनल कॉकस ऑन इंडिया एंड इंडियन अमेरिकन्स की स्थापना साल 1993 में की गई थी और इसका उद्देश्य दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच संबंधों को मजबूत करना है। कॉकस का सह अध्यक्ष चुने जाने पर रो खन्ना ने कहा कि 'वह इस कॉकस का सह अध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हम भारत और अमेरिका के संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। भारत हमारी अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम है'। रो खन्ना लगातार चार बार से कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल जिले से सांसद चुने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं माइक वाल्ट्ज ने सह अध्यक्ष बनने पर कहा कि 'भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और भारत का अहम रणनीतिक साझीदार भी है। इसलिए मैं हाउस इंडिया कॉकस का सह अध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और यह सुनिश्चित करूंगा कि दोनों देशों के बीच की यह साझीदारी, राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा के स्तर पर और मजबूत बने और एशिया और दुनिया भर के लोकतंत्रों की रक्षा की जा सके'। 


नई कांग्रेस के सदस्य भारत की रूस के रक्षा क्षेत्र पर निर्भरता को कम करने और भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी सांसद एंटी बार और मार्क वीजे हाउस इंडिया कॉकस के सह-उपाध्यक्ष होंगे। वहीं सांसद ब्राड शेरमन, जो कि पूर्व में कॉकस के अध्यक्ष रह चुके हैं, उन्हें एमेरिट्स अध्यक्ष बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed