फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA california biker bar firing five dead many injured gun culture

USA: अमेरिका में फिर हुई गोलीबारी, कैलिफोर्निया के बार में अंधाधुंध फायरिंग में पांच की मौत

Thu, 24 Aug 2023 11:16 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 24 Aug 2023 11:16 AM IST
सार

गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हुई है और छह अन्य घायल हुए हैं। गोलीबारी करने वाला व्यक्ति भी मारा गया है। 

विज्ञापन
USA california biker bar firing five dead many injured gun culture
अमेरिका के कैलिफोर्निया के बार में फायरिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोलीबारी की खबर आई है। खबर के अनुसार, कैलिफोर्निया के बार में एक शख्स ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हुई है और छह अन्य घायल हुए हैं। गोलीबारी करने वाला व्यक्ति भी मारा गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


गोलीबारी करने वाला पूर्व सुरक्षा अधिकारी
घटना कैलिफोर्निया के ट्रेबुको केनयन स्थित बाइकर बार 'कुक कॉर्नर' की है। जहां एक शूटर ने गोलीबारी कर पांच लोगों की जान ले ली। छह लोग घायल भी हुए हैं। ऑरेंज काउंटी के पुलिस अधिकारी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोलीबारी करने वाला पूर्व सुरक्षा अधिकारी है। अभी तक पुलिस ने इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी है कि शूटर की मौत कैसे हुई लेकिन माना जा रहा है कि बार में ही किसी ने शूटर को गोली मार दी। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


जनवरी में भी कैलिफोर्निया में हुई थी गोलीबारी की घटना
बता दें कि बीती जनवरी में भी कैलिफोर्निया में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी। दरअसल चीन के लूनर न्यू ईयर उत्सव के दौरान लॉस एंजेल्स में एक व्यक्ति ने मॉनेटरी पार्क इलाके में जाकर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी थी। जिस जगह गोलीबारी हुई, वहां एशियाई मूल के लोग बड़ी तादाद में रहते हैं। यही वजह रही कि इस गोलीबारी में एशियाई मूल के लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा भी अमेरिका में गोलीबारी की कई घटनाएं हो चुकी हैं और वहां से आए दिन इस तरह गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं। इसकी वजह वहां की बंदूक संस्कृति को माना जाता है। अमेरिका में बंदूक खरीदना बेहद आसान है। यही वजह है कि मामूली से झगड़ों में भी कई बार लोग अंधाधुंध गोलीबारी कर कई लोगों की जान ले लेते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed