फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA announces additional security package to ukraine forty sixth tranche since august 2021 amid russia invasio

Ukraine: अमेरिका ने यूक्रेन को दी साढ़े 17 करोड़ डॉलर की नई सैन्य मदद, अगस्त 2021 के बाद से 46वां पैकेज

Thu, 07 Sep 2023 08:07 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 07 Sep 2023 08:07 AM IST
सार

अमेरिका द्वारा यूक्रेन को दिए जा रहे इस नए पैकेज में एयर डिफेंस इक्विपमेंट्स, आर्टिलरी म्युनिशन, एंटी टैंक हथियार व अन्य कई हथियार शामिल हैं। 

विज्ञापन
USA announces additional security package to ukraine forty sixth tranche since august 2021 amid russia invasio
यूक्रेन के पास हैं आधुनिक हथियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका ने यूक्रेन के लिए सैन्य मदद के बड़े पैकेज का एलान किया है। इस पैकेज के तहत यूक्रेन को एंटी टैंक हथियार और गोला-बारूद मिलेंगे। यह मदद साढ़े सत्रह करोड़ यूएस डॉलर की होगी। अमेरिका के रक्षा विभाग ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि बाइडन प्रशासन का यूक्रेन को यह अगस्त 2021 के बाद से अब तक 46वां जखीरा है। अमेरिका अपने सहयोगियों और मित्र देशों के साथ मिलकर यूक्रेन की सैन्य जरूरतों को पूरा करता रहेगा। 
विज्ञापन


यूक्रेन को मिलेंगे एयर डिफेंस इक्विपमेंट्स 
अमेरिका द्वारा यूक्रेन को दिए जा रहे इस नए पैकेज में एयर डिफेंस इक्विपमेंट्स, आर्टिलरी म्युनिशन, एंटी टैंक हथियार व अन्य कई हथियार शामिल हैं। रूस के साथ जारी युद्ध में यूक्रेन को अमेरिका के इस पैकेज से खासी मदद मिलने की उम्मीद है। बता दें कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से ही अमेरिका लगातार यूक्रेन का समर्थन कर रहा है। इस दौरान अमेरिका ने यूक्रेन को आर्थिक मदद देने का साथ ही सैन्य मदद भी दी है। 
विज्ञापन


रूस ने किए हमले तेज
हाल ही में रूस ने यूक्रेन के बंदरगाहों पर ड्रोन हमले किए हैं, जिनसे यूक्रेन को बंदरगाहों को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में यूक्रेन को अमेरिका मिलने वाले एयर डिफेंस सिस्टम से काफी मदद मिलने की उम्मीद है। इससे पहले जुलाई में अमेरिका ने यूक्रेन को 40 करोड़ यूएस डॉलर की अतिरिक्त मदद दी थी। जिसमें यूक्रेन को एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम के अलावा बख्तरबंद गाड़ियां दी गईं थी। जून में अभी अमेरिका के रक्षा विभाग ने यूक्रेन को 50 करोड़ यूएस डॉलर की सैन्य मदद दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed