{"_id":"655b31b922d032fbae0443f7","slug":"usa-ambassador-peter-haas-gets-threat-departed-amid-election-bangladesh-government-refutes-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: बांग्लादेश में अमेरिकी राजदूत को खतरा, देश छोड़कर गए, विदेश मंत्री ने किया खंडन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: बांग्लादेश में अमेरिकी राजदूत को खतरा, देश छोड़कर गए, विदेश मंत्री ने किया खंडन
Mon, 20 Nov 2023 03:52 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 20 Nov 2023 03:52 PM IST
सार
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी राजदूत पीटर हास बांग्लादेश में होने वाले आम चुनाव में दखल दे रहे थे। जिससे नाराज होकर बांग्लादेश के कुछ नेताओं ने कथित तौर पर पीटर हास को धमकी दी थी।
विज्ञापन
बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री शहरयार आलम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री शहरयार आलम ने अमेरिकी राजदूत के देश छोड़कर जाने पर निराशा जाहिर की और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बता दें कि बांग्लादेश में अमेरिका के राजदूत पीटर हास बांग्लादेश छोड़कर जा चुके हैं। रिपोर्ट्स हैं कि बांग्लादेश के कुछ नेताओं ने कथित तौर पर अमेरिकी राजदूत को धमकी दी थी।
क्या बोले बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री
दरअसल रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी राजदूत पीटर हास बांग्लादेश में होने वाले आम चुनाव में दखल दे रहे थे। जिससे नाराज होकर बांग्लादेश के कुछ नेताओं ने कथित तौर पर पीटर हास को धमकी दी थी। हालांकि बांग्लादेशी सरकार ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि 'देश के पास इतना सामर्थ्य है कि वह अपने विदेशी मेहमानों को सुरक्षा दे सकें। शहरयार आलम ने कहा कि बांग्लादेश में तैनात सभी राजदूतों का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है। जब तक वह बांग्लादेश के हितों का ध्यान रख रहे हैं, तब तक उनकी सुरक्षा के लिए हम जिम्मेदार हैं और धमकी मिलने के कारण देश छोड़कर जाने की खबरें सिर्फ अफवाह है। हम जानते हैं कि वह कहां पर हैं लेकिन हम उनकी लोकेशन की जानकारी नहीं दे सकते।' बांग्लादेशी सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अमेरिकी राजदूत पीटर हास फिलहाल श्रीलंका में हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
अमेरिकी राजदूत पर लगे विपक्षी पार्टी के समर्थन के आरोप
बता दें कि बांग्लादेश में अगले साल जनवरी में आम चुनाव होने हैं। चुनाव के चलते बांग्लादेश में तनाव का माहौल है और बीते दिनों ही चुनाव को लेकर ढाका में बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क गई थी। अमेरिकी राजदूत पीटर हास पर आरोप है कि वह विपक्षी पार्टी बीएनपी का समर्थन कर रहे हैं। हाल ही में पीएम शेख हसीना की पार्टी के एक नेता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह अमेरिकी राजदूत को धमकाते नजर आ रहे हैं। पीएम शेख हसीना ने उक्त नेता के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।