फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US worried over Chinese hypersonic missile test

तनाव: चीनी हाइपरसोनिक मिसाइल परीक्षण से अमेरिकी चिंतित, खुफिया तंत्रों को चकमा दे रहा ड्रैगन

Fri, 29 Oct 2021 12:36 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 29 Oct 2021 12:36 AM IST
सार

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह परीक्षण भले ही नाकाम रहा हो लेकिन चीन हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक तक पहुंच चुका है और उसने इस परीक्षण में अमेरिकी खुफिया तंत्र को भी चकमा दिया है।

विज्ञापन
US worried over Chinese hypersonic missile test
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media

विस्तार

शीर्ष अमेरिकी जनरल मार्क मिले ने चीन के हाल ही में हुए हाइपरसोनिक मिसाइल परीक्षण को स्पुतनिक जैसा बताया है। तात्कालिक सोवियत संघ के 1957 में स्पुतनिक सैटेलाइट लांच करने के बाद उसका अमेरिका से शीतयुद्ध शुरू हुआ था। अब मिले के बयान के बाद लग रहा है कि दुनिया में एक बार फिर शीतयुद्ध जैसी हथियारों की दौड़ शुरू हो सकती है।

विज्ञापन


अमेरिकी सेना में ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के मुखिया मार्क मिले ने ब्लूमबर्ग को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि चीनी सेना में ‘तेजी से विस्तार’ हो रहा है। हमने देखा कि चीन ने एक हाइपरसोनिक हथियार का परीक्षण किया, जो बड़ी चिंता का विषय है। यह स्पुतनिक मोमेंट जैसा है जिसने हमारा पूरा ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह पहली बार है जब अमेरिकी पक्ष ने चीन के हाइपरसोनिक मिसाइल परीक्षण के बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ बोला है।
विज्ञापन


हालांकि पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने जनरल मिले की टिप्पणी पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, यह कोई ऐसी तकनीक नहीं, जिसके बारे में हमें मालूम न हो। किर्बी ने कहा कि अमेरिका अपना सुरक्षा तंत्र और हाइपरसोनिक तकनीक पर काम कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षण नाकाम रहने पर भी चिंता बढ़ी
ब्रिटिश अखबार फायनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने अंतरिक्ष में हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया जिसमें पृथ्वी का चक्कर लगाया और बाद में लक्ष्य से कुछ किलोमीटर दूर गिर गई। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह परीक्षण भले ही नाकाम रहा हो लेकिन चीन हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक तक पहुंच चुका है और उसने इस परीक्षण में अमेरिकी खुफिया तंत्र को भी चकमा दिया है। इससे चिंता बढ़ गई है।


मिसाइल की ट्रैकिंग बेहद मुश्किल
हाइपरसोनिक मिसाइल की गति सामान्य एटमी हथियार ले जाने वाली बैलेस्टिक मिसाइल से काफी अधिक होती है। यह आवाज की गति (1235 किमी प्रतिघंटा) से कम से कम 5 गुना तेज या करीब 6200 किलोमीटर/घंटा की गति से उड़ान भरती है। यह मिसाइल क्रूज और बैलेस्टिक, दोनों तरह की मिसाइलों की गुणवत्ता रखती है। इसीलिए अमेरिकी जनरल मार्क मिले ने इसे अहम और चिंताजनक घटना माना है क्योंकि इसकी ट्रैकिंग बेहद मुश्किल होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed