{"_id":"64097291712f22c69105a49f","slug":"us-woman-finds-husbands-mummified-remains-in-closet-months-after-he-went-missing-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"America: लापता होने के आठ महीने बाद घर के स्टोर रूम में मिली पति की लाश, पुलिस भी रह गई हैरान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
America: लापता होने के आठ महीने बाद घर के स्टोर रूम में मिली पति की लाश, पुलिस भी रह गई हैरान
Thu, 09 Mar 2023 11:16 AM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:16 AM IST
सार
द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, 53 साल के रिचर्ड मैज ने पिछले साल अप्रैल में अपनी पत्नी जेनिफर मैज को फोन किया था। उन्होंने कहा था कि वह काम से जल्दी घर के लिए निकल रहे हैं। इसके बाद से उनसे उनकी पत्नी संपर्क नहीं कर पाईं थीं।
विज्ञापन
अमेरिकी पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमेरिका से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पिछले आठ महीने से लापता शख्स की लाश उसके घर की आलमारी से मिली। हैरानी की बात ये है कि लापता होने पर पुलिस ने उसके घर की तलाशी भी ली थी। लेकिन उस दौरान पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई थी।
द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, 53 साल के रिचर्ड मैज ने पिछले साल अप्रैल में अपनी पत्नी जेनिफर मैज को फोन किया था। उन्होंने कहा था कि वह काम से जल्दी घर के लिए निकल रहे हैं। इसके बाद से उनसे उनकी पत्नी संपर्क नहीं कर पाईं थीं। जेनिफर जब घर लौटीं तो उन्होंने रिचर्ड की कार देखी, लेकिन वह नहीं दिखे। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। पुलिस ने भी पूरे घर की तलाश की लेकिन रिचर्ड का कहीं पता नहीं चल पाया था।
क्रिसमस की सजावट के दौरान मिली लाश
पुलिस के मुताबिक, रिचर्ड के न मिलने पर सभी ने हिम्मत छोड़ दी थी। दिसंबर में क्रिसमस की सजावट के दौरान उनकी पत्नी जेनिफर घर की सफाई कर रहीं थीं। वह कुछ सामान लेने के लिए एक कोठरी में पहुंची तो वहां उन्होंने रिचर्ड की लाश देखी।
विज्ञापन
उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो मालूम चला कि रिचर्ड ने आत्महत्या की थी। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम से साफ होता है कि किसी भी तरह की कोई साजिश नहीं हुई है। ये पूरी तरह से आत्महत्या का मामला है।
पुलिस ने ये भी बताया कि आखिर घर की तलाशी के दौरान वह लाश क्यों नहीं ढूंढ पाए थे। पुलिस का कहना है कि उस दौरान उनके घर से दुर्गंध आ रही थी, हालांकि तब ये कहा गया कि ये जमाखोर घर है। इसलिए ऐसी दुर्गंध आ रही है। लेकिन शरीर के सड़ने की दुर्गंध किसी को नहीं आई।