फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US will have a female president in 2024, says Nikki Haley, either her or Kamala Harris

US Elections: '2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति महिला ही बनेगी', भारतवंशी निक्की हेली ने ट्रंप को लेकर कही ये बात

Fri, 09 Feb 2024 08:13 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 09 Feb 2024 08:13 PM IST
सार

भारतवंशी निक्की हेली ने कहा कि 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति महिला ही होगी। उन्होंने कहा कहा कि ट्रंप के नेतृत्व में हमें लगातार हार मिली हैं। 

विज्ञापन
US will have a female president in 2024, says Nikki Haley, either her or Kamala Harris
निक्की हेली (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की रेस में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समाने एकमात्र प्रतिद्वंदी निक्की हेली ही बची हैं, जो लगातार चुनाव अभियान कर रही है। निक्की हेली ने कहा कि 2024 के नवंबर माह में अमेरिका में होने वाले आम चुनाव में राष्ट्रपति पद पर एक महिला ही जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा या तो मैं या फिर कमला हैरिस ही महिला राष्ट्रपति होंगी। गौरतलब है कि दोनों भारतीय मूल की हैं। 
विज्ञापन


2024 में राष्ट्रपति महिला ही बनेगी- निक्की 
हेली ने कहा है कि वह नेवादा में करारी शिकस्त के बाद भी वह राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की रेस में बनी रहेंगी। हेली ने कहा कि उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को पहले दो बार वोट दिया था। संयुक्त राष्ट्र के राजदूत के रूप में उनके प्रशासन में सेवा करने पर मुझे गर्व हैं। उन्होंने कहा कि अराजकता उनका पीछा करती है। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि हम एक बिखरा हुआ देश और जलती हुई दुनिया नहीं बना सकते हैं। हम इससे बच नहीं पाएंगे। निक्की हेली ने कहा कि ट्रंप अब आम चुनाव में जीत दर्ज नहीं कर सकते हैं। यह एक सच्चाई है। 
विज्ञापन


ट्रंप के नेतृत्व में हमेशा हार ही मिली- निक्की
ट्रंप पर कटाक्ष करते हुए निक्की हेली ने कहा कि हम 2018, 2020 में हार गए फिर 2022 में भी हमें हार का मुंह देखना पड़ा था। अभी भी कई अदालती मामले उन पर चल रहे हैं। ट्रंप पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने बोला कि हम उनके नेतृत्व में सिर्फ हारते रहे। पार्टी से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के लिए ट्रम्प ने गुरुवार को नेवादा के रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल की। हेली ने इसे ट्रम्प के पक्ष में अनुचित प्रक्रिया बताते हुए कॉकस में भाग नहीं लिया। गौरतलब है कि निक्की हेली का जन्म पंजाब के अमृतसर के अप्रवासी सिख माता-पिता के घर दक्षिण कैरोलिना में निमराता निक्की रंधावा के रूप में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed