फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US will declare the Iran Army as terrorist group

ईरानी सेना को आतंकी गुट घोषित करने की तैयारी में अमेरिका, ईरान ने भी दिया उसी की भाषा में जवाब

Sat, 06 Apr 2019 10:20 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 06 Apr 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
US will declare the Iran Army as terrorist group
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

आर्थिक प्रतिबंधों के बाद अब अमेरिका ईरानी सेना के एक यूनिट को विदेशी आतंकवादी संगठन को घोषित करने की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, 8 अप्रैल तक ट्रप प्रशासन ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प (आईआरजीसी) को एक विदेशी आतंकवादी संगठन के तौर पर चिह्नित कर सकता है। अगर इसे अंजाम दिया जाता है, तो यह पहली बार होगा जब अमेरिका किसी देश की सेना को आतंकवादी समूहों की सूची में डालेगा। अमेरिकी अधिकारी कई महीने से रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को काली सूची में डालने पर बहस करते रहे हैं।
विज्ञापन


सीएनएन की जुलाई, 2018 की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ऐसा करने पर विचार कर रहा था। व्हाइट हाउस नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के एक प्रवक्ता ने इस पर बयान देने से इनकार कर दिया। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पिछले साल अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी के निदेशक डैन कोट्स ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को एक विदेशी आतंकवादी संगठन के तौर पर चिह्नित करने को लेकर आगाह किया था। उन्होंने कहा था कि ऐसा करने से अमेरिकी सेनाओं के लिए खतरा बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ईरान बोला, अमेरिकी सेना को भी काली सूची में डाल देंगे

ईरान ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर अमेरिका उसके रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को विदेश आतंकवादी संगठन घोषित करता है तो वह भी अमेरिकी सेना को आतंकी संगठनों की सूची में डाल देगा। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के अध्यक्ष हशमतउल्ला ने कहा कि अगर अमेरिका ने ऐसा किया तो हम भी उसकी सेना को आतंकियों की सूची में डालने से पीछे नहीं हटेंगे।

आपके लिए खास

रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का गठन 1979 इस्लामिक क्रांति के बाद किया गया था। देश की पारंपरिक सैन्य इकाइयां सीमाओं की रक्षा करती हैं, जबकि इसके विपरीत रिवोल्यूशनरी गार्ड्स देश में इस्लामी गणतंत्र प्रणाली की रक्षा करता है। ईरानी सैन्य बलों की इस यूनिट को सऊदी अरब और बहरीन पहले ही आतंकवादी संगठन घोषित कर चुके हैं।



कृपया हमारी खबरों पर अपना फीडबैक नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर दें और बताएं कि समाचार जगत से जुड़ी कौन सी खबर आप पढ़ना चाहते हैं। हम आपके फीडबैक के अनुसार खबरों को प्रस्तुत करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed