{"_id":"65a76be967bcaaf3030aca0c","slug":"us-will-continue-to-support-ukraine-against-russia-says-nsa-jack-sullivan-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'रूस के खिलाफ यूक्रेन को समर्थन देते रहेंगे', वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम में बोले अमेरिका के एनएसए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'रूस के खिलाफ यूक्रेन को समर्थन देते रहेंगे', वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम में बोले अमेरिका के एनएसए
Wed, 17 Jan 2024 11:25 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:25 AM IST
सार
सुलिवन ने कहा कि 'सैन्य कार्रवाई और कूटनीति के जरिए हम तनाव को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि ऐसे हालात बनें, जिससे युद्धविराम हो और तनाव को बढ़ने से रोका जाए।'
विज्ञापन
जैक सुलिवन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने कहा है कि अमेरिका आगे भी यूक्रेन का समर्थन करना जारी रखेगा। जैक सुलिवन का यह बयान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के उस बयान के बाद सामने आया है, जिसमें जेलेंस्की ने कहा था कि रूस के खिलाफ लड़ाई में उन्हें अमेरिका और यूरोप के समर्थन की जरूरत होगी। मंगलवार को वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम के एक सत्र को संबोधित करते हुए जैक सुलिवन ने यह बात कही।
अमेरिकी एनएसए बोले- आगे भी मदद करते रहेंगे
जैक सुलिवन ने उम्मीद जताई कि जल्द शांति होगी। उन्होंने कहा 'हम सभी के लिए शांति और सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं अगर हम सभी मिलकर समझदारी भरे और बड़े फैसले करें। अमेरिका और हमारे सहयोगी देश आगे भी उनकी (यूक्रेन) मदद करते रहेंगे।' अमेरिका यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों को भी निशाना बना रहा है, ऐसे में पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। इस पर सुलिवन ने कहा कि 'सैन्य कार्रवाई और कूटनीति के जरिए हम तनाव को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि ऐसे हालात बनें, जिससे युद्धविराम हो और तनाव को बढ़ने से रोका जाए।'
जेलेंस्की ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की थी मुलाकात
गौरतलब है कि मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की वार्षिक बैठक से इतर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और एनएसए जैक सुलिवन से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, अमेरिकी कांग्रेस और अमेरिका के लोगों को यूक्रेन का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। जेलेंस्की ने ये भी उम्मीद जताई कि अमेरिका आगे भी रूस के खिलाफ लड़ाई में उनके देश की मदद करता रहेगा।
विज्ञापन
जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन, रूस के खिलाफ लड़ाई तब भी जारी रखेगा, जब कोई भी उसका समर्थन ना करे, लेकिन यह एक बुरा अनुभव होगा। इससे ना सिर्फ यूक्रेन के लोगों को परेशानी होगी बल्कि उन्हें भी समस्या का सामना करना पड़ेगा, जो ये सोचते हैं कि यह सिर्फ यूक्रेन की लड़ाई है।