{"_id":"6745420395f2c2119a0615fa","slug":"us-why-president-pardon-turkeys-on-thanksgiving-day-in-america-its-history-and-significance-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिकी राष्ट्रपति थैंक्सगिविंग के दिन क्यों देते हैं टर्की पक्षी को माफी? जानिए क्या है इसका इतिहास","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिकी राष्ट्रपति थैंक्सगिविंग के दिन क्यों देते हैं टर्की पक्षी को माफी? जानिए क्या है इसका इतिहास
Tue, 26 Nov 2024 09:25 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 26 Nov 2024 09:25 AM IST
सार
थैंक्सगिविंग से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस में वार्षिक माफी दिवस का आयोजन किया जाता है, जहां परंपरा के अनुसार, टर्की पक्षियों को माफी दी जाती है। इस साल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दो टर्की पक्षियों पीच और ब्लॉसम को माफी दी।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस
- फोटो : X / @POTUS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में थैंक्सगिविंग उत्सव के समय व्हाइट हाउस में टर्की पक्षियों को माफी देने की परंपरा रही है। दरअसल थैंक्सगिविंग से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस में वार्षिक माफी दिवस का आयोजन किया जाता है, जहां परंपरा के अनुसार, टर्की पक्षियों को माफी दी जाती है। इस साल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दो टर्की पक्षियों पीच और ब्लॉसम को माफी दी। यह बतौर राष्ट्रपति जो बाइडन का आखिरी माफी दिवस था क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव जीत चुके हैं और जनवरी में वह राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।
जो बाइडन ने इस दौरान कहा कि 'यह छुट्टियों के सीजन की शुरुआत है। ये आखिरी बार है कि मैं यहां आखिरी बार बोल रहा हूं। यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है और मैं इसके लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।' जिस समय बाइडन भाषण दे रहे थे, उस दौरान, जिन्हें माफी दी गई, वे दोनों टर्की पक्षी भी बाइडन के पास में बैठे हुए थे। ये दोनों टर्की मिनेसोटा के एक फार्म से लाए गए थे। इस फार्म के मालिक जॉन जिमरमैन, नेशनल टर्की फेडरेशन के अध्यक्ष भी है। नेशनल टर्की फेडरेशन ही हर साल राष्ट्रीय माफी दिवस पर व्हाइट हाउस में टर्की भेजती रही है।
क्या है इसका इतिहास
अमेरिका में हर साल नवंबर के चौथे गुरुवार को थैंक्सगिविंग दिवस का त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान लोग अपने परिजनों के साथ खाना खाते हैं और मिलते जुलते हैं। थैंक्सगिविंग के मौके पर अधिकतर लोग टर्की पक्षी के मांस से बनी डिश खाते हैं। अमेरिका में 18वीं सदी से ही राष्ट्रीय माफी दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा टर्की पक्षियों को माफी देने की परंपरा रही है।
विज्ञापन
परंपरा के अनुसार, अमेरिका में जब गृहयुद्ध का दौर था तो एक बार तत्कालीन राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के बेटे टैड ने एक जैक नाम के टर्की पक्षी को माफ करने की अपील की थी। जिसके बाद टर्की पक्षी को माफी देने की परंपरा शुरू हुई, लेकिन 1947 में इसके मौजूदा स्वरूप में टर्की को माफ करने के कार्यक्रम की शुरुआत हुई और साल 1989 में इसे आधिकारिक कार्यक्रम बना दिया गया। उसके बाद से ही ये परंपरा बन गई कि थैंक्सगिविंग के समय व्हाइट हाउस में टर्की पक्षियों को माफी दी जाती है। अमेरिकी राष्ट्रपति हर साल राष्ट्रीय माफी दिवस के दिन एक या दो टर्की पक्षियों को माफी देते हैं। जिन पक्षियों को माफ कर दिया जाता है, वे एक फार्म में भेज दिए जाते हैं, जहां उनके खाने और रहने के बढ़िया इंतजाम रहते हैं।