फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Vice President Kamala Harris warns Russia of unprecedented economic costs if it invades Ukraine

कमला हैरिस की चेतावनी: अगर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो गंभीर आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना होगा

Sat, 19 Feb 2022 08:38 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 19 Feb 2022 08:38 PM IST
सार

यूक्रेन को लेकर बढ़ रहे तनाव के बीच अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने शनिवार को रूस को स्पष्ट शब्दों में चेतालनी दी है।

विज्ञापन
US Vice President Kamala Harris warns Russia of unprecedented economic costs if it invades Ukraine
अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने शनिवार को रूस को चेतावनी दी कि अगर उसने यूक्रेन पर हमला किया तो उसे इसकी अभूतपूर्व आर्थिक कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने यह बात जर्मनी में आयोजित वार्षिक म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में कही। इससे एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि हम विश्वस्त हैं कि रूस ने यूक्रेन पर हमला करने का फैसला ले लिया है। 

विज्ञापन


हैरिस ने कहा कि मैं साफ शब्दों में कह रही हूं कि अगर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मास्को पर अभूतपूर्व आर्थिक प्रतिबंध लगाएगा। बाइडन प्रशासन ने अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर कूटनीतिक समाधान निकालने के लिए मास्को से बातचीत करने की कोशिश की थी, इस पर लेकिन क्रेमलिन की ओर से कोई उचित प्रतिक्रिया नहीं आई।
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस तरह के हमले से यूरोपीय देश अमेरिका के और नजदीक आएंगे। उन्होंने आगे कहा, 'रूस लगातार यह कह रहा है कि वह बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन इसी दौरान वह कूटनीतिक समाधान के रास्ते भी बंद कर रहा है। उनकी कथनी और करनी में अंतर है।' हालांकि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि यूक्रेन पर  हमला करने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस ने बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ रणनीतिक सैन्य अभ्यास शुरू किया
उधर, व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ रणनीतिक सैन्य अभ्यास की शुरुआत कर दी है। बीते कुछ दिनों से यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सुनने को मिल रही हैं। रूस अपने सैनिकों को वापस बुलाने का दावा कर रहा है। वहीं, अमेरिका इस मसले पर रूस पर कतई भरोसा नहीं करने की बात कर रहा है।


इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा था कि हमें इस बात का यकीन है और यह मानने की वजह है कि रूस आने वाले सप्ताह में कीव समेत यूक्रेन पर हमला करेगा। बाइडन ने चेतावनी दी थी कि यदि रूस यह कदम उठाता है तो वह एक विध्वंसकारी और गैरजरूरी लड़ाई के लिए जिम्मेदार होगा। रूस नाटो देशों की नाराजगी का सामना भी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed