Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Venezuela Row Updates Still shaken Trepidation in Venezuela after captures Maduro News In Hindi

मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला: सहमे हुए लोग...चारों ओर सन्नाटा और अस्थिरता; अब क्या होगा बड़ा सवाल?

Mon, 05 Jan 2026 06:17 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 05 Jan 2026 06:17 AM IST
सार

मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला में चारों तरफ डर, अनिश्चितता और सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग नहीं जानते आगे क्या होगा। एक ओर सत्ता बदली है, तो दूसरी ओर आम जनता के लिए मुश्किलें और सवाल ज्यादा गहरे हो गए हैं। राजधानी काराकस में अभी भी दुकानें, चर्च बंद हैं और लोग सहमे हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
US Venezuela Row Updates Still shaken Trepidation in Venezuela after captures Maduro News In Hindi
अमेरिकी कार्रवाई के बाद वेनेजुएला की तस्वीर (File Photo) - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका की तरफ से वेनेजुएला में की गई कार्रवाई और फिर राष्ट्रपति निकोलेस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला में चारों तरफ सन्नाटा और डर का माहौल है। अमेरिकी सेना द्वारा मादुरो को बंधक बनाकर अमेरिका ले जाने के बाद लोग डर, चिंता और कुछ जगहों पर राहत की मिली-जुली भावनाओं में दिखे। राजधानी काराकस में रविवार को भी जिंदगी सामान्य नहीं हो पाई। मीडिया रिपोर्टस में बताया गया कि शहर में कई दुकानें, रेस्टोरेंट और चर्च बंद रहे। सड़कों पर लोग कम दिखे और जो थे, वे मोबाइल देखते या खाली नजरों से इधर-उधर ताकते नजर आए।

विज्ञापन


अमेरिकी कार्रवाई के बाद 77 साल के डेविड लील पार्किंग अटेंडेंट का काम करने पहुंचे, लेकिन सड़कों की हालत देखकर समझ गए कि ग्राहक नहीं आएंगे। इतना ही नहीं राष्ट्रपति भवन के पास की सड़कें पूरी तरह से सुनसान थीं और वहां हथियारबंद लोग तैनात थे। ऐसे में अब सवाल ये खड़ा हो रहा है कि आखिर अब वेनेजुएला की सत्ता किसके हाथ में है? क्या अमेरिका वेनेजुएला को चलाएगा? और क्या आम नागरिकों की मुश्किलें और बढ़ेंगी? 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US-Venezuela Row: 'बात नहीं मानी तो मादुरो से भी बुरा अंजाम होगा', डेल्सी रोड्रिगेज को ट्रंप की खुली धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका की कार्रवाई ने नया अध्याय खोल दिया
बता दें कि वेनेजुएला में राजनीतिक संकट कोई नई बात नहीं है। साफ शब्दों में कहे तो वेनेजुएला राजनीतिक संकट का आदी रहा है, लेकिन शनिवार रात अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने हालात को बिल्कुल नया मोड़ दे दिया। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मादुरो को बंधक बनाने के बाद कहा था कि अमेरिका स्थिरता आने तक वेनेजुएला को चलाएगा। हालांकि बाद में विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका सीधे शासन नहीं करेगा, लेकिन तेल उद्योग पर नियंत्रण के जरिए दबाव बनाएगा। रुबियो ने कहा कि मौजूदा सरकार अवैध है और अमेरिका चाहता है कि वेनेजुएला पूरी तरह बदले, लेकिन यह तुरंत नहीं होगा।

मादुरो की गिरफ्तारी, फिर लोगों में डर और भावनाएं
वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को अमेरिका द्वारा बंधक बनाए जाने के बाद कई लोग उनकी हालत देखकर भावुक हो गए। रिटायर्ड महिला नेली गुटिरेज ने कहा कि वह दुखी हैं और ईश्वर से ताकत मांग रही हैं। वह चर्च गईं, लेकिन वह भी बंद था। हालांकि कुछ लोग मादुरो के खिलाफ थे, लेकिन डर के कारण खुशी नहीं मना पा रहे। मजदूर डैनियल मेडाला ने कहा कि लोग डरते हैं कि कहीं फिर से दमन न हो जाए।

Trending Videos

US Venezuela Row Updates Still shaken Trepidation in Venezuela after captures Maduro News In Hindi
अमेरिकी कार्रवाई के बाद वेनेजुएला की तस्वीर (File Photo) - फोटो : PTI

देश में सत्ता को लेकर भ्रम भी बरकरार
वैसे इन सभी मामलों के बीच एक बात ये भी है कि वेनेजुएला की सत्ता को लेकर भ्रम भी खूब फैल रहा है। एक ओर वेनेजुएला के रक्षा मंत्री ने कहा कि मादुरो अब भी वैध राष्ट्रपति हैं। वहीं दूसरी ओर अदालत ने उप-राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को अंतरिम राष्ट्रपति बनने का आदेश दिया है। उन्होंने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। मादुरो के समर्थकों ने न्यूयॉर्क में उनकी रिहाई की मांग की, जहां सोमवार को उनकी अदालत में पेशी होनी है। सरकारी टीवी ने उनकी हथकड़ी वाली तस्वीरें नहीं दिखाई, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने ये तस्वीरें देखीं।

ये भी पढ़ें:- US-Venezuela Row: वेनेजुएला में कार्रवाई ट्रंप की क्षमता की परीक्षा कैसे, 'अमेरिका फर्स्ट' नीति पर सवाल क्यों?

लोगों की चुप्पी पुरानी यादों का डर कैसे? ये समझिए
गौरतलब है कि 2024 के चुनाव के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों में 28 लोग मारे गए थे, सैकड़ों घायल हुए और हजारों गिरफ्तार हुए थे। इसी वजह से लोग अभी चुप हैं। रविवार को पुलिस और सेना की मौजूदगी दिखी, लेकिन आम दिनों से कम थी। एक एयरबेस के पास अमेरिकी हमले में बसें जलीं और इलाका क्षतिग्रस्त हुआ।

बात अगर अमेरिकी हमले में मौतों के आंकड़े की करें तो सरकार ने कहा है कि इस कार्रवाई में आम लोग और सैनिक मारे गए, लेकिन कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं दिया गया है। तटीय इलाके ला गुआइरा में कई घर टूट गए। विल्मन गोंजालेज के घर का बड़ा हिस्सा उड़ गया और उनकी मौसी की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हम आम नागरिक हैं, किसी सरकार के साथ नहीं। हमारे हिस्से सिर्फ मलबा और तबाही आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed