फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US University of new mexico shooting in hostel dead suspect detained

US: न्यू मेक्सिको यूनिवर्सिटी के छात्रावास में गोलीबारी, वीडियो गेम खेलने को दौरान हुआ झगड़ा; एक की मौत

Sun, 27 Jul 2025 07:53 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 27 Jul 2025 07:53 AM IST
सार

न्यू मेक्सिको राज्य पुलिस प्रमुख ट्रॉय वीस्लर ने बताया कि दोपहर लगभग 2:30 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। संदिग्ध की पहचान 18 वर्षीय जॉन फ्यूंएटेस के रूप में हुई है।

विज्ञापन
US University of new mexico shooting in hostel dead suspect detained
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के अल्बुकर्क इलाके में न्यू मेक्सिको यूनिवर्सिटी के छात्रावास में शुक्रवार की सुबह गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई है। वहीं 19 वर्षीय एक अन्य छात्र घायल है। गोलीबारी के बाद सैंकड़ों छात्रों को यूनिवर्सिटी परिसर से सुरक्षित निकाला गया और संदिग्ध की तलाश की गई। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद छात्रों को सिर्फ मेस में खाना खाने जाने की इजाजत है और छात्रों को घटनास्थल से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


18 वर्षीय संदिग्ध हिरासत में
न्यू मेक्सिको राज्य पुलिस प्रमुख ट्रॉय वीस्लर ने बताया कि दोपहर लगभग 2:30 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। संदिग्ध की पहचान 18 वर्षीय जॉन फ्यूंएटेस के रूप में हुई है। न्यू मेक्सिको राज्य पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय जॉन फ्यूएंटेस पर प्रथम श्रेणी की हत्या, मारपीट, गंभीर हमले और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। फ्यूएंटेस को बिना जमानत के हिरासत में रखा जाएगा और वह तब तक हिरासत में रहेगा जब तक कि जिला अदालत उसकी रिहाई की शर्तें तय नहीं कर देती।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूएस में टला हादसा: अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में लैंडिंग गियर में आग; 179 यात्री थे सवार, किया गया रेस्क्यू
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉस्टल में वीडियो गेम खेलने के दौरान हुई गोलीबारी
पुलिस अधिकारियों ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जब गोलीबारी शुरू हुई, तब संदिग्ध समेत चार लोग अपने छात्रावास के कमरे में वीडियो गेम खेल रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध ने गोलीबारी की, जिसमें 14 वर्षीय किशोर की गोली लगने से मौत हो गई और बाकी लोग कमरे से भाग गए। एक 19 वर्षीय युवक गोली लगने से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि संदिग्ध ने गोली क्यों चलाई? पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह 3:30 बजे से ठीक पहले गोलीबारी की सूचना मिली। सुबह 6 बजे के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा गया और एक अलर्ट जारी किया गया। पुलिस ने परिसर के कुछ हिस्सों को खाली करा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed