{"_id":"642100e580961cf2f207bfa5","slug":"us-two-people-shot-at-a-gurudwara-in-sacramento-county-california-police-calls-it-hate-crime-incident-news-and-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका के कैलिफोर्निया में गुरुद्वारे में फायरिंग, तीन लोगों के बीच हुई गोलीबारी में दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका के कैलिफोर्निया में गुरुद्वारे में फायरिंग, तीन लोगों के बीच हुई गोलीबारी में दो गंभीर रूप से घायल
Mon, 27 Mar 2023 08:37 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 27 Mar 2023 08:37 AM IST
सार
काउंटी के शेरिफ ऑफिस की तरफ से बताया गया है कि यह गोलीबारी दो जानने वालों के बीच हुई है।
विज्ञापन
अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुई शूटिंग की घटना।
- फोटो : Social Media
विस्तार
अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो काउंटी में रविवार देर रात (स्थानीय समयानुसार) एक गुरुद्वारे में फायरिंग की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां तीन लोगों के बीच बीच गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों को गोली लगी। इन दोनों की हालत गंभीर है। काउंटी के शेरिफ ऑफिस की तरफ से बताया गया है कि यह गोलीबारी तीन जानने वालों के बीच हुई है। पुलिस ने इसे हेट क्राइम (नफरती अपराध) का केस नहीं माना है। हालांकि, मामले में जांच जारी है।
क्या है पूरा घटनाक्रम?
सैक्रामेंटो काउंटी के शेरिफ के प्रवक्ता अमर गांधी ने कहा कि शूटिंग की यह घटना नफरती अपराध से नहीं जुड़ी है, क्योंकि गोलीबारी में शामिल तीनों लोग परिचित थे। उन्होंने बताया कि किसी बात को लेकर पहले दो लोगों में हाथापाई हुई थी। इसके बाद एक संदिग्ध ने अपनी बंदूक निकाल ली और लड़ाई में शामिल दूसरे व्यक्ति के दोस्त को गोली मार दी। इसके बाद जिस व्यक्ति को गोली नहीं लगी थी, उसने बंदूक निकालकर पहले शूटर पर गोलियां दाग दीं और मौके से भाग निकला।
नगर कीर्तन के मौके पर हुई यह घटना
एक इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, रविवार को गुरुद्वारे में नगर कीर्तन का आयोजन हो रहा था। इस दौरान हजारों लोग गुरुद्वारे में ही जुटे थे। यहां सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया था।